सिटीजन चार्टर पर समाजसेवी रंजन तोमर की शिकायत पर प्राधिकरण ने मानी गलती

नोवरा अध्यक्ष रंजन तोमर से जवाब में कहा जल्दी सुधारेंगे ख़ामियाँ

EROS TIMES:   निरंतर  प्रयासों से ही सफलता मिलती है इसका उदाहरण इस खबर में साफ़ झलकता है नॉएडा निवासी समाजसेवी एवं नोवरा अध्यक्ष श्री रंजन तोमर लगातार कई वर्षों से आम जनता की लड़ाई और सिटीजन चार्टर को मज़बूत करने का प्रयास करते आये हैं जिसके माध्यम से आम जनता की समस्याओं का निराकरण नॉएडा प्राधिकरण को एक समयबद्ध तरीके से करना होता है लेकिन प्राधिकरण द्वारा लगातार उसे कमज़ोर करने की कोशिश की जाती रही है ऐसे में समाजसेवी धर्म निभाते हुए  तोमर लगातार उसपर नज़र बनाते रहे और बदलाव की लड़ाई लड़ते रहे  हाल ही में उन्होंने देखा की सिटीजन चार्टर की वेबसाइट में पब्लिक रिपोर्ट नामक जानकारी ने काम करना बंद कर दिया जिसके माध्यम से आम जनता यह देख पाती थी की प्राधिकरण को कितने समय में कितनी समस्याएं आम जनता से प्राप्त हुई   कितनी का समय से निराकरण हुआ और कितनी यूँ ही लटकी हुई हैं इसकी शिकायत   तोमर ने एक पत्र लिखकर भारत सरकार से की जिसने आईजीआरएस के माध्यम से यह सवाल प्राधिकरण तक पहुँचाया प्राधिकरण ने अब जवाबी पत्र में कहा है की वर्तमान में पब्लिक रिपोर्ट सेक्शन में तकनीकी समस्या होने के कारण वह ठीक प्रकार से काम नहीं कर रहा है जिसके लिए नई संस्था के चयन किये जाने हेतु विभागीय स्तर पर निविदा / अन्य प्रक्रिया पर कार्यवाही की जा रही है जिसमें लगभग 3 माह का समय ललगना  संभावित है तदोपरांत उक्त समस्या का निराकरण किया जाना संभव हो सकेगा।  यह जवाब प्राधिकरण की सहायक महाप्रबंधक श्रीमती शोभा कुशवाहा ने आवेदक  रंजन तोमर एवं विशेष कार्याधिकारी नॉएडा प्राधिकरण को भेजा है।

अधिकारों की लड़ाई जारी रहेगी पूरे शहर को मिलेगा फ़ायदा

रंजन तोमर ने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा की सिटीजन चार्टर के सही तरीके से काम करने से ग्रामीण और शहरी सभी लोगों को यदा मिलेगा वह लगातार इस लड़ाई को लड़ते आये हैं और लगातार लड़ते रहेंगे  गौरतलब है की उनका एक लेख जो सिटीजन चार्टर की अहमियत पर लिखा गया था उसे संयुक्त राष्ट ने अपनी वेबसाइट पर छापा था और सिटीजन चार्टर पर एक पुस्तिका भी  तोमर लिख चुके हैं।
  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 25 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 20 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 134 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 59 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 248 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 103 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला