दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने स्कूलों-कॉलेजों के ईको-क्लब के छात्रों के साथ वृक्षारोपण अभियान में भाग लिया

कालकाजी विधानसभा स्थित मीराबाई पार्क में आयोजित किया गया वृक्षारोपण अभियान,क्षेत्रीय जनता ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया
पर्यावरण की बेहतरी हम सभी की ज़िम्मेदारी, हम साथ मिलकर ही अपने शहर को साफ-सुंदर और हरा भरा बना सकते है
शिक्षामंत्री आतिशी ने वृक्षारोपण कार्यक्रम में आए छात्रों से पर्यावरण संरक्षण में शिक्षण संस्थानों की भागीदारी बढ़ाने के लिए एक्शन प्लान तैयार करने को कहा
स्कूल और कॉलेज सरकार की पर्यावरण संबंधी पहलों को आम जनमानस तक पहुँचाने में निभा सकते है महत्वपूर्ण भूमिका,पर्यावरण संरक्षण की दिशा में नए विचारों के साथ आगे आए छात्र
EROS TIMES: दिल्ली की शिक्षा मंत्री और कालकाजी से विधायक आतिशी ने शनिवार को कालकाजी स्थित मीराबाई पार्क में आयोजित वृक्षारोपण अभियान में पर्यावरण मित्रों और आसपास के स्कूलों व कॉलेजों के इको-क्लब के छात्रों के साथ भाग लिया| साथ ही इस अभियान में क्षेत्रीय जनता ने भी बढ़ चढ़ कर भाग लिया| शिक्षा मंत्री आतिशी ने इस अवसर पर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए पर्यावरण संरक्षण में शिक्षण संस्थानों की भागीदारी बढ़ाने के लिए उन्हें एक एक्शन प्लान बनाने के लिए भी कहा और इस बाबत छात्रों के साथ एक्शन प्लान पर अगले सप्ताह चर्चा करने की भी बात कही|
वृक्षारोपण अभियान के अवसर पर बोलते हुए शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा  पर्यावरण का संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है। हम सभी साथ मिलकर ही अपने शहर को साफ-सुंदर और हरा भरा बना सकते है| इसलिए सभी व्यक्ति को प्रण लेना चाहिए कि वो पेड़-पौधे लगाकर और उनकी देखभाल कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अपना योगदान दे और एक साफ़-सुथरी हरी-भरी दिल्ली के निर्माण में भागीदार बनें|
उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल जी के नेतृत्व में सरकार ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सामुदायिक भागीदारी बढ़ाने के लिए कई पहलों की शुरुआत की है ऐसी ही एक अनूठी पहल पर्यावरण मित्र है जिसका उद्देश्य दिल्ली के लोगों का एक नेटवर्क बनाना है  जिनके पास पर्यावरण को लेकर जागरूकता ज्ञान प्रतिबद्धता हो और वो इस दिशा में बाकी लोगों को भी जागरूक बना सकें|
शिक्षा मंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार राजधानी में हरित क्षेत्र बढ़ाने के लिए विभिन्न वृक्षारोपण अभियान चलाए रही है। इसके माध्यम से सरकार का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ लोगों में इसके प्रति जारुकता फैलाना भी है| उन्होंने कहा कि सरकार की पर्यावरण संबंधी पहल में स्कूलों और कॉलेजों का बड़ा योगदान हो सकता है। स्कूल और कॉलेज सरकार की पर्यावरण संबंधी पहलों को आम जनमानस तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते है| इसलिए पर्यावरण संरक्षण की दिशा में छात्र नए विचारों के साथ आगे आए|
  • admin

    Related Posts

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    नोएडा। पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाईएसएस फाउंडेशन ने अनंत बर्तन बैंक के सहयोग से सेक्टर-37 स्थित ऑटो स्टैंड पर “जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण…

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    नोएडा। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के बीमा आयुक्त श्री प्रणय सिन्हा ने 8 जून 2026 को ईएसआईसी उप-क्षेत्रीय कार्यालय (एसआरओ), नोएडा का दौरा किया। इस अवसर पर नोएडा के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 22 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 8 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 8 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 7 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 13 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 13 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित