बच्चों को 12 जानलेवा बीमारियों से बचाता है नियमित टीकाकरण : डा. उबैद

5 साल, 7बार, 12 बीमारियों पर वार

छूटे हुए बच्चों के लिए विशेष टीकाकरण अभियान 24 मार्च तक
नोएडा, 16 मार्च 2023। क्या आपने अपने बच्चे का नियमित टीकाकरण करा लिया है?, यदि नहीं तो देर न करें, अभी टीका लगवाएं। बच्चों का नियमित टीकाकरण बहुत जरूरी है। यह टीबी, हेपेटाइटिस बी, खसरा, रुबेला सहित 12 जानलेवा बीमारियों से बच्चे को सुरक्षा प्रदान करता है। यह बात उप जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. उबैद कुरैशी ने राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस के अवसर पर बृहस्पतिवार को कही।

डा. उबैद ने बताया कि जनपद में सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर टीकाकरण की व्यवस्था है। उन्होंने बताया- अब शहरी क्षेत्रों में शून्य से पांच साल तक के सभी बच्चों के लिए प्रतिदिन टीकाकरण की व्यवस्था की गयी है। रविवार समेत सभी सातों दिन जिला संयुक्त अस्पताल में टीकाकरण किया जा रहा है । मंगलवार से रविवार तक शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध है। कहीं भी  बच्चे को टीका लगवा सकते हैं। इसके अलावा टीकाकरण से छूटे बच्चों को प्रतिरक्षित करने के लिए समय- समय पर विशेष अभियान चलाए जाते हैं। वर्तमान में खसरा से बचाव के लिए टीकाकरण के विशेष अभियान का तीसरा चरण चल रहा है। 13 मार्च से शुरू हुआ यह चरण 24 मार्च तक चलेगा। अभियान में नौ माह से पांच वर्ष तक के बच्चों का मीजिल्स-रूबेला (एमआर) के टीके के अलावा नियमित टीकाकरण भी किया जा रहा है। हर बच्चे को एमआर की दो डोज दी जानी है।

डॉ. उबैद ने बताया कि तपेदिक (टीबी), हेपेटाइटिस बी, पोलियो, गलघोंटू(डिप्थीरिया) काली खांसी (पर्टुसिस), टिटनस, हेमोफिलस इंफ्युएंजा टाइप बी संबंधी रोग(जीवाणु मेनिंजाइटिस, निमोनिया), रोटावायरस जनित डायरिया, न्यमोकोकल रोग, खसरा (मीजल्स) रूबेला, जापानी  इंसेफेलाइटिस जैसी 12 जानलेवा बीमारियों से नियमित टीकारण रक्षा करता है। उन्होंने बताया- जापानी  इंसेफेलाइटिस पश्चिमी उत्तर प्रदेश में नहीं है। यह बीमारी पूर्वी उत्तर प्रदेश के चयनित 38 जनपदों में है।इसलिये यहां यह टीका नहीं लगाया जाता है।

5 साल + 7 बार + 12 बीमारियों पर वार
डा. उबैद ने बताया- बच्चे के जन्म के समय- पहली बार, डेढ़ महीने पर- दूसरी बार, ढाई महीने पर- तीसरी बार, साढ़े तीन महीने पर- चौथीबार, नौ से 12 माह पर- पांचवीं बार, 16 से 24 महीने पर छठवीं बार और पांच साल पर सातवीं बार टीकाकरण होना जरूरी है। बच्चों को बीमारियों से बचाना है, उनका जीवन खुशहाल बनाना है तो टीकाकरण समय से जरूर कराएं।

कब और कौन सा टीका लगेगा
उप जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने राष्ट्रीय टीकाकरण सारणी के अनुसार बताया- बच्चे को कब कौन सा टीका लगेगा।
जन्म के समय  पहला टीका बीसीजी, बी-ओपीवी(जीरो डोज) हेपेटाइटिस बी (बर्थ डोज)
छह हफ्ते (डेढ़ माह) दूसरा टीका- बी- ओपीबी1, पेंटावैलेंट1, एफ-आईपीवी1, आरवीवी1 और पीसीवी1
दस हफ्ते (ढाई माह) तीसरा टीका- ओपीबी2, पेंटावैलेंट2 और आरवीवी2
14 हफ्ते (साढ़े तीन माह) चौथा टीका- बी- ओपीबी1, पेंटावैलेंट1, एफ-आईपीवी3, आरवीवी3 और पीसीवी3
नौ से बारह माह पांचवां टीका- एमआर1 पीसीवी बूस्टर और विटामिन ए की डोज1
16 से 24 माह (दो वर्ष) छठवां टीका-एमआर 2, टीपीटी बूस्टर1और बी- ओपीवी बूस्टर
पांच से छह वर्ष –सातवां टीका- डीपीटी बूस्टर2
इसके अलावा दस व 16 साल की उम्र में टीडी का टीका लगाया जाता है। गर्भवती को टीडी (एक व दो और बूस्टर) डोज जरूर लगवानी चाहिये। जेई वैक्सीन सिर्फ चुने हुए क्षेत्रों में दी जाती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में यह बीमारी नहीं है।

  • admin

    Related Posts

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    नई दिल्ली। सामाजिक विकास, शिक्षा और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को प्रतिष्ठित “इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स” सम्मान से सम्मानित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 10 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 12 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 57 views
    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 14 views
    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 97 views
    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 4, 2026
    • 20 views
    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान