नरेला के रामलीला मैदान में भव्य कलश यात्रा और दीदी मां साध्वी रितंभरा जी ने प्रभु श्री राम की कथा का शुभारंभ भी किया

EROS TIMES:  नई दिल्ली। हिंदू नववर्ष विक्रमी संवत 2080 के उपलक्ष्य में विश्व हिंदू परिषद दिल्ली द्वारा पूरी दिल्ली में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इनका शुभारंभ नरेला के रामलीला मैदान में भव्य कलश यात्रा और दीदी मां साध्वी रितंभरा जी के श्रीमुख से प्रभु श्री राम जी कथा के रूप में हुआ। प्रांत अध्यक्ष कपिल खन्ना ने बताया इस सुअवसर पर अपर जनसमूह उपस्थित था जिसमे सभी जाति  बिरादरी और पंथों के लोग शामिल थे। कलश यात्रा में माताओं बहनों का उत्साह देखते ही बन रहा था। प्रभु श्रीराम की कथा का रसपान करते हुए सभी आनंद से सराबोर हो रहे थे।

उन्होंने बताया पूरी दिल्ली में हिंदू नवर्ष और रामनवमी के उपलक्ष्य में इसी प्रकार 1000 से ज्यादा स्थानों पर रामोत्सव के कार्यक्रम रहेंगे जिनमे कही भजन संध्या कहीं गोष्ठी  कहीं समरसता रैली कहीं शोभायात्रा कही सत्संग एवं कीर्तन के कार्यक्रम होंगे जिनमे पूरी दिल्ली का हिंदू समाज भाग लेगा और पूरी दिल्ली राममय बन जायेगी।दीदी मां साध्वी रितंभरा ने प्रभु श्री राम की कथा का शुभारंभ करते हुए विश्व हिंदू परिषद को इस आयोजन के लिए साधुवाद दिया। उन्होंने श्री राम जन्मभूमि मंदिर बनने की सभी को बधाई दी और हिंदू समाज से एक ही वाद के नीचे आने को कहा। उन्होंने जातिवाद, प्रांतवाद और प्रतिवाद आदि से ऊपर उठकर प्रभु श्री राम के आशीर्वाद के नीचे आने आकर समस्त हिंदू समाज को एक होने का आह्वान किया।
उन्होंने बताया आज कलश यात्रा में 5000 से ज्यादा बहनों को भागीदारी रही। दुर्गावाहिनी और मातृशक्ति की बहनों द्वारा इस कलश यात्रा की योजना बनी जिसमे पूरे नरेला की बहनों ने भाग लिया।
नरेला के रामलीला मैदान में हो रही राम कथा विश्व हिंदू परिषद दिल्ली के तत्वावधान में नरेला जिला द्वारा आयोजित की जा रही है। यह कथा 21 मार्च तक रहेगी और 22 मार्च को कवि सम्मेलन भी होगा। इस सुअवसर पर प्रांत अध्यक्ष कपिल खन्ना  विभाग अध्यक्ष नरसिंह  प्रांत सेवा प्रमुख तोताराम  जिला अध्यक्ष सुरेंद्र गर्ग एवं जिला मंत्री राजेश जैन सहित नरेला जिले के सभी कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 12 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 36 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 43 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 25 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां