कालकाजी जी-ब्लॉक व जामिया नगर में बन रहे नए स्कूल बिल्डिंग का निरीक्षण कर निर्माण कार्य का जायजा लिया-शिक्षा मंत्री आतिशी

कालकाजी जी-ब्लॉक के स्कूल में शानदार नए बिल्डिंग ब्लॉक का निर्माण कार्य जारी
निरीक्षण के दौरान शिक्षा मंत्री ने अधिकारीयों को दिए निर्देश-साप्ताहिक टारगेट बनाकर बचा हुआ काम जल्द करे पूरा हर सप्ताह दी जाए प्रोग्रेस रिपोर्ट
जामिया नगर में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस स्कूल का निर्माण करवा रही है केजरीवाल सरकार; 95% निर्माण कार्य हुआ पूरा शिक्षा मंत्री आतिशी ने किया निरीक्षण
शिक्षा मंत्री ने अधिकारीयों को दिए निर्देश- दोनों स्कूल बिल्डिंग के बचे हुए काम को जल्द से जल्द किया जाए पूरा ताकि आने वाले शैक्षणिक सत्र में नए क्लासरूम में शुरू हो सके पढ़ाई
शिक्षा हमेशा से केजरीवाल सरकार की प्राथमिकता, इसका परिणाम कि जामिया नगर की भीड़भाड़ वाली गलियों में भी बनकर तैयार हुआ ये शानदार स्कूल
शिक्षा के माध्यम से देश को बदलने की अरविन्द केजरीवाल जी के विज़न के साथ आज दिल्ली सरकार के स्कूल टेंट वाले स्कूलों से शानदार बिल्डिंग वाले स्कूलों में बदल गए है
आधुनिक सुविधाओं से लैस दोनों नई बिल्डिंग आसपास के इलाकों के हज़ारों बच्चों के लिए क्वालिटी एजुकेशन का हब बनेंगे
EROS TIMES: दिल्ली के हर बच्चे तक शानदार शिक्षा पहुँचाने के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल जी के विज़न को आगे बढ़ाते हुए दिल्ली सरकार बटला हाउस जामिया नगर में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस 60 क्लासरूम वाले शानदार स्कूल बिल्डिंग का निर्माण करवा रही है| गुरुवार को शिक्षा मंत्री आतिशी ने शिक्षा विभाग व पीडब्ल्यूडी के अधिकारीयों के साथ यहाँ चल रहे निर्माण कार्य का जायजा लिया| साथ ही शिक्षा मंत्री ने स्थित गवर्नमेंट को-एड सीनियर सेकंड्री स्कूल न.3 कालकाजी जी-ब्लाक में बन रहे नए अकेडमिक ब्लॉक के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया| इस मौके पर शिक्षा मंत्री ने अधिकारीयों को निर्देश दिए कि दोनों बिल्डिंग के बचे हुए काम को जल्द से जल्द पूरा किया जाए ताकि आने वाले शैक्षणिक सत्र से यहाँ क्लासेज शुरू हो जाए| इस बाबत उन्होंने अधिकारीयों से हर हफ्ते इन दोनों स्कूलों में चल रहे निर्माण कार्य के प्रगति की रिपोर्ट सौंपने की बात की ताकि समय के साथ निर्माण कार्य पूरा हो सके|
इस मौके पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि ये शिक्षा के माध्यम से देश को बदलने की अरविन्द केजरीवाल जी की प्रतिबद्धता ही है कि आज दिल्ली सरकार के स्कूल टेंट वाले स्कूलों से शानदार बिल्डिंग वाले स्कूलों में बदल गए है| हर तबके के बच्चे तक वर्ल्ड-क्लास एजुकेशन पहुंचाने की दिशा में हम अपने स्कूलों में अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार कर रहे है|
शिक्षा को लेकर अरविन्द केजरीवाल जी के विज़न का परिणाम कि जमिया नगर की भीड़भाड़ वाली गलियों में भी बनकर तैयार हुआ ये शानदार स्कूल
शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि कुछ साल पहले तक स्कूल के नाम पर यहाँ केवल खंडहर और टूटी फूटी दीवारें थी लेकिन आज यहाँ इस नए स्कूल बिल्डिंग को देखकर बेहद ख़ुशी हो रही है| उन्होंने कहा कि शिक्षा को लेकर मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल जी के विज़न का परिणाम है कि जामिया नगर की इतनी भीड़भाड़ वाली गलियों में भी इतना शानदार स्कूल बनकर तैयार हो रहा है| उन्होंने कहा कि ये स्कूल  आसपास के इलाके के हज़ारों बच्चों के लिए क्वालिटी एजुकेशन का हब बनेगा।
बता दे कि बटला हाउस, जामिया नगर के इस स्कूल में निर्माण कार्य 95% पूरा हो चूका है| चार मंजिला इस स्कूल में आधुनिक सुविधाओं से लैस 60 क्लासरूम, साइंस लैब, लाइब्ररी मौजूद है| शिक्षा मंत्री ने आज निरीक्षण के दौरान अधिकारीयों को निर्देश दिए कि बचे हुए निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा किया जाये ताकि आने वाले शैक्षणिक सत्र में इन नए क्लासरूम में पढ़ाई शुरू हो सके|
कालकाजी जी-ब्लॉक के स्कूल में शानदार नए बिल्डिंग ब्लॉक का निर्माण कार्य जारी, शिक्षा मंत्री ने अधिकारीयों को दिए निर्देश-बचा हुआ काम जल्द हो पूरा, हर सप्ताह दी जाए प्रोग्रेस रिपोर्ट
शिक्षा मंत्री आतिशी ने आज गवर्नमेंट को-एड सीनियर सेकंड्री स्कूल न.3 कालकाजी जी-ब्लाक में बन रहे नए बिल्डिंग ब्लॉक का भी निरीक्षण किया| चार मंजिला इस बिल्डिंग ब्लॉक में आधुनिक सुविधाओं से लैस 28 क्लासरूम, मल्टी-पर्पस रूम, लैब शामिल है| इस बिल्डिंग का निर्माण कार्य अपने अंतिम चरण में चल रहा है| निरीक्षण के दौरान शिक्षा मंत्री ने अधिकारीयों को निर्देश दिए कि यहाँ श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर निर्माण कार्य को दोगुनी रफ़्तार से पूरा किया जाए और हर हफ्ते उन्हें इसकी प्रोग्रेस रिपोर्ट दी जा
  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 12 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 36 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 43 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 25 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां