केजरीवाल सरकार द्वारा महिलाओं की भूमिका” विषय  पर आधारित संगोष्ठी कार्यक्रम का किया आयोजन

केजरीवाल सरकार द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर” स्वतंत्रता आंदोलन में महिलाओं की भूमिका विषय पर संगोष्ठी का किया गया आयोजन
‘स्वतंत्रता संग्राम में महिलाओं का योगदान सराहनीय ,राष्ट्र का नवनिर्माण और विकास महिलाओ की सहभागिता से ही संभव
महिला सक्षम होंगी, तभी राष्ट्र सक्षम होगा
स्वतंत्रता सेनानी दिल्ली के विभिन्न कॉलेजो के प्रोफेसर और स्कॉलर्स  हुए कार्यक्रम में शामिल
Eros Times:  दिल्ली सचिवालय में आज सामन्य प्रशासन विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर “स्वतंत्रता आंदोलन मे महिलाओं की भूमिका” विषय  पर आधारित संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया | इस अवसर पर दिल्ली के सामान्य प्रशासन मंत्री गोपाल राय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे | कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता सेनानी और दिल्ली के विभिन्न कॉलेजो के प्रोफेसर और स्कॉलर्स भी शामिल रहे |कार्यक्रम में विभिन्न कलाकारों द्वारा “स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान देने वाली महिला स्वतंत्रता सेनानियों के चित्र की प्रदर्शनी भी लगाई गई |
संगोष्ठी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिल्ली के सामान्य प्रशासन मंत्री गोपाल राय ने सभी मौजूद अतिथियों को सम्बोधित करते हुए कहा की स्वतंत्रता आंदोलन में महिलाओ की भूमिका सराहनीय है | महिलाओ ने आगे बढ़ चढ़ कर स्वतंत्रता आंदोलन में पुरुषो के साथ कंधे से कन्धा मिलाकर शक्तिस्वरूपा बन महत्वपूर्ण कार्य करते हुए अपनी शहादत विभिन्न मौको पर दी है | कार्यक्रम के दौरान गोपाल राय ने बहुत विस्तार से दर्जनों ऐसी महिलाओ के कार्यो का उल्लेख किया , जिन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की | उन्होंने बताया की महिला सक्षम होंगी तभी राष्ट्र सक्षम होगा | राष्ट्र का नवनिर्माण और विकास महिलाओ की सहभागिता से ही संभव है |
सामान्य प्रशासन मंत्री  गोपाल राय ने कहा की भारतीय इतिहास में हजारों महिलाएं स्वतंत्रता आंदोलन में अपने प्राणों की आहुति दे चुकी हैं जिनके बारे में लोगों को अब तक पता नहीं है। अब आवश्यकता इस बात की है कि उन सभी महिला स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में नए सिरे से दुनिया के सामने उनके योगदान को प्रस्तुत किया जाए।
इस संगोष्ठी में महिला स्वतंत्रता सेनानी के व्यक्तित्व और उनके योगदान के बारे में विद्यार्थियों ने  अपने आलेख प्रस्तुत किये। जिनमे जेएनयू से अर्शिया आनंद निखिल यादव और केरकर देविका अरुण जीजीएसआईपीयू से सोनल मेहता और अमरदीप सिंह संधू  डॉक्टर बी आर अम्बेडकर विश्वविद्यालय से आकांक्षा और भारती और  जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय से स्वयं मेहरोत्रा, फैज़ान मोकिम और आरती आइयेंगर जैसे स्कॉलर उपस्थित रहे |  साथ ही ज्यूरी के तौर पर राष्ट्रीय अभिलेखागार, अम्बेडकर विश्वविद्यालय लक्ष्मी बाई कॉलेज  पीजीडीएवी कॉलेज जानकी देवी मेमोरियल कॉलेज और जामिया मिलिया इस्लामिया से आए विभिन्न प्रोफेसर भी शामिल रहे |
  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 25 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 20 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 134 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 59 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 248 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 104 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला