रमजान के पवित्र महीने में पर्याप्त पानी आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए खाद्य आपूर्ति मंत्री ने डीजेबी अधिकारियों के साथ बैठक की

 रमजान के दौरान सुबह और शाम पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए
अरविंद केजरीवाल की सरकार त्योहारों के दौरान आवश्यक और बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध
Eros Times:  दिल्ली सरकार के खाद्य-आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन ने पवित्र रमजान महीने के दौरान जलापूर्ति के मद्देनजर दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों के साथ बैठक की। मंत्री ने अधिकारियों को साफ पानी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
 इमरान हुसैन ने बैठक के दौरान रमजान के महीने में सुबह के साथ-साथ शाम को भी पानी की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने की आवश्यकता बताई। इमरान हुसैन ने कहा कि दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों को प्रेशर के साथ पानी के समान वितरण के लिए क्षेत्र में कम से कम 12 अतिरिक्त मोटर बूस्टर पंप रखने की जरूरत है, जिससे स्थानीय निवासियों को निर्बाध जल आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।
मंत्री इमरान हुसैन ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र की घनी आबादी को देखते हुए पहाड़ी धीरज क्षेत्र में भूमिगत जलाशय (यूजीआर) की क्षमता बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को यूजीआर के अपग्रेडेशन कार्य में तेजी लाने के लिए कहा। मंत्री ने कहा कि अपग्रेडेशन के बाद पानी के दबाव में वृद्धि के साथ समान जल वितरण से निवासियों को लाभ होगा।
उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों के साथ साथ आबादी के क्षेत्र में पानी के टैंकरों की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए, ताकि श्रद्धालुओं को रमजान के दौरान गर्मी के मौसम में पानी की समस्या का सामना न करना पड़े।
इमरान हुसैन ने दिल्ली जल बोर्ड द्वारा किए जा रहे वाटर बोरिंग कार्य की भी समीक्षा की और अधिकारियों को क्षेत्र की पानी की आवश्यकताओं को देखते हुए कार्य को तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया। इसके अलावा दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों को क्षतिग्रस्त पाइपलाइनों के स्थान पर नई पानी की पाइपलाइनें बिछाने का निर्देश दिया। दिल्ली जल बोर्ड को नियमित रूप से ग्राउंड लेवल पर निगरानी करने को कहा है।
इमरान हुसैन ने कहा कि केजरीवाल सरकार त्योहारों के दौरान स्वच्छ पेयजल, समुचित बिजली आपूर्ति, साफ-सफाई और स्ट्रीट लाइट सहित अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    नोएडा। फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन द्वारा 12 अगस्त 2026 को आयोजित भव्य ‘संकल्प समारोह’ में पंजाबी समाज की एकता, संगठनात्मक शक्ति, सामाजिक सरोकार और सांस्कृतिक विरासत का शानदार प्रदर्शन देखने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 12 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 36 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 43 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 25 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां