दै. मुंबई हलचल के संपादक दिलशाद एस. खान को सांसद गोपाल शेट्टी के हाथों किया गया सम्मानित

भारत सरकार, नेहरु युवा केंद्र मुंबई द्वारा ‘युवा महोत्सव’ हर्षोल्लास से मनाया गया, दै. मुंबई हलचल के संपादक दिलशाद एस. खान को सांसद गोपाल शेट्टी के हाथों किया गया सम्मानित

Eros Times: मुंबई। भारत सरकार, नेहरु युवा केंद्र मुंबई युवा कार्यक्रम एवं क्रीडा मंत्रालय द्वारा नामदार गोपाळकृष्ण गोखले हायस्कूल एवं महाविद्यालय गेट नं. 4, शंपोली, बोरीवली (प.) में पहली बार ‘ जिला युवा महोत्सव मुंबई उपनगर 2022-23’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस युवा उत्सव कार्यक्रम में विशेष अर्कषक रहा जो कलाकारों ने अपनी कला बहुत ही शानदार तरीके से पर्दिशत किया। इस कार्यक्रम में 80 से ज्यादा टीम सम्मालित हुई। इसके साथ-साथ केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई। इस प्रदर्शनी में आजादी का अमृत महोत्सव पूरे देश भर में मनाया जा रहा है तो उसकी प्रदर्शनी युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए केंद्रीय संचार ब्यूरों द्वारा बहुत ही खूबसूरत तरीके से लगाई गई। इसके साथ-साथ खादी ग्राम उद्योग आयोग पदर्शनी महात्मा फुले की प्रदर्शनी राष्ट्रीय कौशल्य विकास प्रशिक्षण संस्थान सायन के द्वारा प्रदर्शनी लघू एवं मध्यम विभाग की प्रदर्शनी बहुत खूबसूरत रही। और इसमें रोजगार के अवसर सारे कौशल्य विकास के बारे में जानकारी और केंद्र सरकार की रोजगार देने वाली जो योजनाएं हैं उसके बारे में युवाओं को अवगत कराने का काम इस प्रदर्शनी द्वारा किया गया। इसके साथ-साथ बोरीवली और मुंबई शहर के सारे कलाकारों ने इस कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। और सिर्फ युवा उत्सव में संस्कृतिक विरासत को उजागर करने के लिए भारत की संस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन करने के लिए संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इसके साथ-साथ जो खिलाड़ी है उसके प्रशिक्षकों को भी और रैंक प्राप्त करने वाले को इसमें सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में अलग-अलग कम्पीटिशन थी जैसे- फोटोग्राफी, पेंटिंग भाषण प्रतियोगिता, नृत्य प्रतियोगिता आदि। इसमें जो विजेता थे उनको सम्मानित किया गया।
आपको बता दें कि मुंबई में पहली बार इस तरह के शानदार ‘युवा महोत्सव’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं उद्घाटक के रूप में उत्तर मुंबई सांसद गोपाळ शेट्टी, कार्यक्रम के अध्यक्ष सुनिल राणे विधायक मुंबई, विधायक महादेव जानकर, दै. मुंबई हलचल के संपादक दिलशाद एस. खान, प्रधानमंत्री आत्म निर्भार भारत के राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष रामकुमार पाल, डॉ. सुरेश मैन्ड (संचालक प्रशासकिय व्यवसाय प्रशिक्षण अकादमी), राकेश बेध (महाव्यवस्थापक एमपीवायएमएम), डॉ. कुणाल इंगळे (संचालक, विभाग प्रमुख संगीत विभाग मुंबई विद्यापिठ), प्रकाश कुमार मनुरे (राज्य संचालक नेहरु युवा केंद्र), यशवंत मानखेडकर (उप राज्य संचालक नेहरु युवा केंद्र, मुंबई) आदि शामिल हुये। इस कार्यक्रम की पूरी जिम्मेदारी बोरीवली कलचरल असोशीयन, पार्थ इंडिया स्पोर्टस फाउंडेशन के संस्थापक वरूण श्रीकर ने निभाई है साथ ही इनकी पूरी टीम ने इस कार्यक्रम में अपना बहुत योगदान दिया। इसके साथ-साथ नेहरु युवा केंद्र, मुंबई के सारे कर्मचारी इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारी से अपना कर्तव्य निभाया। दै. मुंबई हलचल के संपादक दिलशाद एस. खान ने प्रकाश कुमार मनुरे और यशवंत मानखेडकर की कामों के बारे में तारीफ करते हुये कहा कि नेहरू युवा केंद्र द्वारा युवाओं को जागरुक करने के लिए ये लोग दिन-रात मेहनत करते हैं, देश के युवाओं की भविष्य को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं, साथ ही नेहरू युवा केंद्र हर महीने 15 दिन पर इसी तरह एक कार्यक्रम का आयोजन करके युवाओं को प्रोत्साहित करने का काम करती हैं, हमारे देश के युवा पीढ़ी की भविष्य को संवारे के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं, प्रकाश कुमार मनुरे और यशवंत मानखेडकर इसी तरह मेहनत के साथ युवाओं के भविष्य के लिए काम करते हैं, मैं उनको शुभकामनाएं देता है। बता दें कि यशवंत मानखेडकर ने अपनी कड़ी मेहनत से इस कार्यक्रम को सफल बनाया ये काम उनका कबिले तारीफ है।

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 25 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 20 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 134 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 59 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 248 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 104 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला