पंकज त्रिपाठी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की योजना बनाई है मास्क टीवी ने : मानसी भट्ट

Eros Times: नेशनल अवॉर्ड विनर फिल्म अभिनेता पंकज त्रिपाठी के नोटिस के बाद अब मामला गहराता जा रहा है। खबर है कि अब मास्क टीवी ओटीपी भी अभिनेता पंकज त्रिपाठी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का मन बना लिया है। इसकी जानकारी मास्क टीवी की प्रोड्यूसर मानसी भट्ट ने दी। मानसी ने पंकज त्रिपाठी पर गुस्से का इजहार करते हुए कहा कि बिना किसी वैध कारण के कानून का दुरुपयोग करते हुए उन्होंने मास्क टीवी पर अनावश्यक दबाव बनाया और मास्क टीवी के प्रोजेक्ट की पब्लिसिटी को नुकसान पहुंचाया जिसमें लाखों रुपए बर्बाद हुए हैं। इसके बाद मास्को टीवी ओटीटी उन पर उचित कानूनी कार्रवाई करने को मजबूर हुई है जिसके तहत जल्द ही उन पर मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि मास्क टीवी देश का तेजी से बढ़ता एक सकारात्मक मंच है जिससे पंकज त्रिपाठी के लोग बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं और मास्क टीवी के खिलाफ अवांछित बयान जारी कर रहे हैं। हम उनके सभी आरोपों का खंडन करते हैं और अब उसे हमारी लड़ाई भारत के न्यायालय में होगी।
इस मामले के बारे में मास्क टीवी ओटीटी के पीआरओ संजय भूषण पटियाला ने बताया कि मास्क टीवी ओटीटी पर पंकज त्रिपाठी की 10 साल पुरानी फिल्म आजमगढ़ को रिलीज किया जाना था, जिसमें पंकज त्रिपाठी एक मौलवी के किरदार में नजर आ रहे थे। इस फिल्म के निर्देशक पंकज त्रिपाठी के ही गृह जिले गोपालगंज के कमलेश कुमार मिश्रा है। कमलेश कुमार मिश्रा भी नेशनल अवॉर्ड विनर हैं। उनके द्वारा बनाई गई इस फिल्म को मास्क टीवी ओटीटी पर रिलीज किया जाना था जिसको लेकर मास्क टीवी की पब्लिसिटी टीम ने मुंबई भर में लाखों खर्च कर होर्डिंग और पोस्टर लगाए थे। इसी बात पर अनावश्यक रूप से आपत्ति दर्ज कराते हुए पंकज त्रिपाठी ने कमलेश कुमार मिश्रा और मास्को टीटी को नोटिस भेजकर 24 घंटे के अंदर होर्डिंग हटाने को कहा था।
गौरतलब है कि मास्क टीवी ओ टी टी तरह तरह के मास्क उतारने वाली वेब सीरीज और शोज़ लाकर अलग तरह का मनोरंजन देने में जुटा है। इसमें चाहे बुरहान हीरो या विलेन जैसी फिल्म हो जिसे जम्मू और कश्मीर में फिल्माने के समय उठा प्रोपेगेंडा हों क्योंकि महीनों तक कश्मीर को थाम देने वाले इस आतंकी के हीरो या विलेन के मास्क को समझने वाले  लोग चैनल और मेकर्स के लिए चुनौती थे उनका सामना करते हुए भी प्रोजेक्ट को स्ट्रीम करना और यह दिखाने में सफल होना कि इंसान के मास्क हो सकते हैं लेकिन देश के नहीं देश  सबका है और देश से  वफ़ादारी ज़रूरी है बाहरी दुश्मनों से निपटने के लिए ।प्रोजेक्ट एंजेल्स जैसा रीयल ट्रांसजेंडर  का शो जो भारत के पहले अपनी तरह का शानदार शाहकार रहा है जिसकी शूटिंग के दौरान सब के मास्क उतर गए कि कैसे समाज और परिवार अपने ही बच्चों के साथ दिल तोड़ने वाले भेदभाव करते हैं लेकिन हर मुसीबत से लड़कर जीने वाले ये किन्नर / ट्रांस समाज के लोग किसी से कम नहीं  उनकी सुंदरता , टैलेंट शो केस कर उन्हें उठने का मंच दिया गया ऐसे मास्क टीवी कोन किसी सस्ती लोकप्रियता हासिल करने का शौक़ है न ज़रूरत उनके लिए उनके दर्शकों का विश्वास ही सब कुछ है।
  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 25 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 20 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 134 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 59 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 248 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 103 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला