केजरीवाल सरकार की अनूठी पहल-हैप्पीनेस करिकुलम और शिक्षा की भूमिका को देश और दुनिया के लोगों तक पहुँचाने के लिए लांच किया यूट्यूब सीरीज

 खुशहाल जीवन जीने की योग्यता विकसित करने में शिक्षा की भूमिका को देश और दुनिया के लोगों तक पहुँचाने के लिए लांच किया यूट्यूब सीरीज
हैप्पीनेस करिकुलम के फिलोसॉफिकल पक्ष पर आधारित हैं ये वीडियो, 2016 से अबतक दिल्ली सरकार के लगभग सभी प्रिंसिपल्स, शिक्षा अधिकारी और हज़ारों टीचर्स SCERT द्वारा आयोजित इस ट्रेनिंग में भाग ले चुके हैं
अपने माइंडसेट करिकुलमों के साथ दिल्ली सरकार अपने स्कूली बच्चों को काबिल बनाने के साथ-साथ अच्छा इंसान भी बना रही है
Eros Times: दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग की ये पहल बेहद महत्वपूर्ण साबित होगी, शिक्षा के माध्यम से जीवन को सही दिशा देने के साथ इंसानियत के सही मायने को समझने में मदद करेगा ये वीडियो
जीवन के मक़सद को समझने का एक तरीका’ यूट्यूब सीरीज देश दुनिया में लाखों लोगों तक पहुंच शिक्षा के सही मक़सद से परिचय करवायेगी
हमारे शिक्षकों ने हैप्पीनेस करिकुलम के माध्यम से जो कुछ सीखा उसे अब दुनिया में बाकी लोगों तक पहुँचाने का समय, इस श्रृंखला को हम दुनिया की टॉप यूनिवर्सिटीज़ के साथ शेयर करेंगे ताकि हमारे हैप्पीनेस करिकुलम के लिए और बेहतर फीडबैक मिल सके
केजरीवाल सरकार द्वारा देश और दुनिया के लोगों तक हैप्पीनेस करिकुलम के दर्शन पहुँचाने, शिक्षा के मानवीकरण और जीवन के मूल उद्देश्य की समझ बनाने की दिशा में रविवार को एक यूट्यूब सीरीज लांच की गई|
दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा शुरू की गई 36 एपिसोड की इस सीरीज के माध्यम से जीवन का मक़सद और उस मक़सद की प्राप्ति में शिक्षा की भूमिका को पूरी दुनिया के साथ शेयर करने की पहल है।
केजरीवाल सरकार का शिक्षा विभाग इस विडियो सीरीज को विश्व के टॉप विश्वविद्यालयों व संस्थानों के साथ भी साझा करेगा और उनके विचारों व नए आईडिया को इसमें सम्मिलित करने का का करेगा|
लांच के मौके पर टीम एजुकेशन को अपना सन्देश और बधाई देते हुए शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि, ‘इतने कम समय में टीम एजुकेशन द्वारा हैप्पीनेस करिकुलम के दर्शन पर आधारित सीरीज तैयार करना बेहद ख़ुशी की बात है| उन्होंने कहा कि ये बेहद सराहनीय कदम है कि हमारी टीम ने जीवन जीने के इस दर्शन को सहजता के साथ देश-विदेश में लोगों तक पहुँचाने की पहल की है|
शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि, ‘भारत के एजुकेशन सिस्टम में हमेशा ज्ञान और कौशल की बात हुई लेकिन मूल्य शिक्षा इसके बीच कहीं दबकर रह गई| दिल्ली में  अरविन्द केजरीवाल के विज़न और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के नेतृत्व में दिल्ली सरकार के स्कूलों में बच्चों को काबिल बनाने के साथ-साथ उन्हें अच्छा इंसान बनाने के लिए हैप्पीनेस माइंडसेट करिकुलम, एंत्रप्रेन्योर माइंडसेट करिकुलम व देशभक्ति करिकुलम की शुरुआत की गई| इन सबका उद्देश्य शिक्षा के माध्यम से जीवन के मूल उद्देश्यों को समझना है| इन तीनों करिकुलम को और व्यापक बनाने की दिशा में टीम एजुकेशन काम कर रही है और हमारे लिए बेहद ख़ुशी की बात है हम अपने वीडियो सीरीज के माध्यम से पूरी दुनिया से परिचित करवा रहे है|
शिक्षा मंत्री ने कहा कि पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का विज़न है कि शिक्षा का असल उद्देश्य जीवन को बेहतर ढंग से जीना सिखाना है। इस वीडियो के माध्यम से हम दिल्ली के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने हैप्पीनेस करिकुलम से जो कुछ सीखा है उसे हम देश और दुनिया के बाकी लोगों के साथ भी साझा कर सकें और शिक्षा के माध्यम से जीवन के प्रति अपने नजरिये और जीवन जीने के तरीकों में सकारात्मक बदलाव ला सकें|
इस अवसर पर शिक्षा निदेशक हिमांशु गुप्ता ने कहा कि, क्लासरूम में पढ़ा रहे एक शिक्षक के लिए ज्ञान के साथ-साथ उसका अच्छा चरित्र होना भी जरुरी है क्योंकि बच्चे अपने शिक्षक को अपने आइडल के रूप में देखते है। उन्होंने कहा कि हमारे शिक्षकों ने जो कुछ सीखा है अब समय है कि उस ज्ञान को हम देश दुनिया में बाकी लोगों तक भी पहुंचा सकें ताकि सभी खुश होकर जीवन जीना सीख सकें और अपने स्टूडेंट्स को भी सिखा सकें।
उल्लेखनीय है कि हैप्पीनेस दिल्ली के यूट्यूब चैनल https://www.youtube.com/@HappinessDoEDelhi पर हर बुधवार को शाम 7:30 बजे तथा हर रविवार को सुबह 9:00 बजे ‘जीवन विद्या-जीवन जीने का एक तरीका’ सीरीज के नए एपिसोड को ऑन-एयर किया जायेगा|
  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 12 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 36 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 43 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 25 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां