श्रम मंत्री राजकुमार आनंद ने बैठक कर अधिकारियों से विभाग के कामकाज का लिया जायजा

श्रमिकों के लिए संचालित की जा रही सरकार की योजनाओं को व्यापक बनाने के लिए जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे
सीएम अरविंद केजरवाल के नेतृत्व में दिल्ली सरकार श्रमिकों की बेहतरी के लिए काम करने को  प्रतिबद्ध
आगामी दिनों में पूरी दिल्ली में रोज़गार मेले का आयोजन किया जाएगा
Eros Times: दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री राजकुमार आनंद ने श्रम विभाग समेत रोजगार, भूमि और भवन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। इस बैठक में उन्होंने मुख्य रूप से उपरोक्त तीनों विभागों के कामकाज का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि सीएम अरविंद केजरवाल के नेतृत्व में दिल्ली सरकार जन कल्याण में काम करने के लिए  प्रतिबद्ध है। उल्लेखनीय है कि कैबिनेट मंत्री राजकुमार आनंद को तीन नए विभाग श्रम, रोजगार, भूमि और भवन की अतिरिक्त ज़िम्मेदारी भी दी गई है।
कैबिनेट मंत्री राजकुमार आनंद ने अधिकारियों से दिल्ली सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का विस्तृत व्यौरा लिया। साथ ही उन्होंने विभाग के अधिकारियों के साथ इस बात पर भी चर्चा की कि आने वाले दिनों में इन विभागों के जरिये जनकल्याण के और कौन-कौन से कार्य किये जा सकते हैं।
कैबिनेट मंत्री राजकुमार आनंद ने बताया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्त्व में दिल्ली सरकार श्रमिकों की बेहतरी के लिए काम करने को पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में श्रमिकों के लिए जो योजनाएं चल रही है, उसकी व्यापकता बढ़ाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि उनकी कोशिश होगी कि विभाग द्वारा संचालित होने वाली योजनाओं को रफ्तार दी जाए ताकि तय समय पर श्रमिकों को विभाग की योजनाओं का लाभ मिलता रहे।
मंत्री राजकुमार आनंद ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आगामी दिनों में व्यापक स्तर पर रोजगार सृजन के लिए पूरी दिल्ली में रोजगार मेले का आयोजन किया जाए।
  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 12 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 36 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 43 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 25 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां