होली के पावन पर्व पर किया सामूहिक यज्ञ

इन्द्रधनुषी रंगों की छटा ह्रदय में मस्ती को जाग्रत करती है
यज्ञ एवं प्रेम प्रसार का पर्व होलिकोत्सव
EROS TIMES: अखिल भारतीय ध्यान योग संस्थान द्वारा संचालित एम बी गर्ल्स इंटर कॉलेज,चंद्रपुरी में होलिकोत्सव पर सामूहिक यज्ञ किया गया जिसके ब्रह्मा योगी प्रवीण आर्य रहे।उन्होंने बताया कि इस सृष्टि को यदि हम गम्भीरता से देखें तो हमें इसमें इसका नियन्ता दृष्टिगोचर हो रहा है।अहो!परमेश्वर ही है कि जो इस प्रकृति में अपनी ज्ञानसहित क्रिया का प्रवेश कर रहा है।प्रकृति और कर्म के मेल का नाम सृष्टि है।प्रकृति व परमेश्वर अनादि हैं।इस प्रकृति में कर्म परमेश्वर की ओर से आता है।सृष्टि के इस इस प्रकार के उदार व मनोहर समय में होलीकोत्सव पर्व मनाया जाता है। इस सार्वजनिक यज्ञ में सब मनुष्य प्रत्येक भेदभाव को छोड़कर परस्पर पवित्र हृदय से मिलते हैं।इसलिये यह प्रेमप्रसार का पर्व है। प्रेमप्रसार के इस पावन पर्व  पर प्रत्येक को अपनी ही उन्नति में सन्तुष्ट न रहना चाहिये किन्तु सबकी उन्नति में अपनी उन्नति समझनी चाहिये” महर्षि दयानन्दप्रोक्त इस वचन का क्रियात्मक रूप दृष्टिगोचर होकर सर्वत्र मानवता के दर्शन होते हैं।परमपिता परमात्मा से कामना है कि यज्ञ व प्रेम प्रसार का यह  पावन पर्व होलिकोत्सव सबके लिये मंगलमय हो।उन्होंने एक गीत “जो होली सो होली भुला दो उसे आज मिलने मिलाने का त्यौहार है”सुनाया।
मुख्य अतिथि योग गुरु अशोक मित्तल ने कहा कि बसंत ऋतु में मोसम सुहावना हो जाता है चहूं ओर इन्द्रधनुषी रंगों की छटा ह्रदय में मस्ती को जाग्रत करती है। होली का त्यौहार प्रेम एवं सद्भावनाओं से जुड़ा त्यौहार है।इस त्यौहार में नये अन्न को भूनकर वितरित करने की प्रथा है।इस दिन अहंकार को त्याग कर सभी को गले लगाने की भी परम्परा है।
संस्थान के अध्यक्ष  केके अरोड़ा ने साधकों को होली के पावन पर्व की शुभकामनाएं व्यक्त की,और कहा साधक की पहचान चेहरे पर मुस्कान।
कक्षा प्रमुख मुख्य योग शिक्षिका श्रीमती नर्मदा गर्ग ने यज्ञोप्रांत महिला साधकों को चन्दन का तिलक लगाकर एवं एक-दूसरे पर पुष्प वर्षाकर शुभ कामनाएं व्यक्त की।
मंच का कुशल संचालन रोशन लाल शर्मा ने किया उन्होंने कविता और चुटकलों को सुनाकर भावविभोर कर दिया।
इस अवसर पर सर्वश्री डा प्रमोद सक्सेना, मनमोहन वोहरा, देवकी नंदन वर्मा, श्रीमती अमिता अग्रवाल, दयावती शर्मा, रेखा गर्ग, राजबाला, अनीता शर्मा, सुनीता मित्तल, बृजबाला मित्तल, मंजू गुप्ता, सुनीता गोयल, सरिता वर्मा, गीता मित्तल आदि ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
शांतिपाठ व प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 12 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 36 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 43 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 25 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां