वैदिक सन्यास आश्रम में हुआ होली-नवसस्येष्टि महोत्सव

वासन्ति नवसस्येष्टि यज्ञ नई फसलों की प्रसन्नता का यज्ञ है
वैदिक सन्यास आश्रम,दयानन्द नगर के प्रांगण में स्वामी सत्यपति के ब्रह्मत्व में होली नवसस्येष्टि यज्ञ महोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न हुआ,वेद पाठ आश्रम के ब्रह्मचारियों ने किया।
EROS TIMES:आश्रमाध्यक्ष एवं सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष स्वामी आर्यवेश जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि वासन्ति नवसस्येष्टि यज्ञ नई फसलों की प्रसन्नता का यज्ञ है।यज्ञ से हम पर्यावरण शुद्धकर बीमारियों से बच सकते हैं।चेतन और जड़ देवताओं का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि माता,पिता गुरु आदि चेतन देवता हैं,इनकी सेवा श्रुषा भी यज्ञ है। जड़ देवताओं का मुख अग्नि है उसको जो हम समर्पित करते हैं,वह अपने पास नहीं रखती,सब जगह फैला देती है,सब को पंहुच जाता है।यह एक बहुत बड़ा विज्ञान है जो व्यक्तिगत जीवन तक सीमित न रहकर सार्वजनिक रूप में रहता है।धीरे धीरे लोग इस वैदिक स्वरूप को समझेंगे।वह ईश्वर इतना महान है जिसने ब्रह्मांड और मानव शरीर की रचना की है,उसकी उपासना जितनी की जाए कम है।यज्ञ संसार का सर्वश्रेष्ठ कर्म है,पर विस्तृत चर्चा की।अन्य जितने भी कार्य जिनसे प्राणी मात्र का उपकार होता है,यज्ञ हैं।होली की आज की चल रही विकृतियों को दूर करने का संदेश दिया।चारों यज्ञमानों को पुष्प वर्षा कर आशीर्वाद दिया और प्रभु से शतायु होने की प्रार्थना की।
इस अवसर पर मुख्य रूप से श्रीमती एवं श्री सत्य केतु एडवोकेट, बालेश्वर त्यागी, राजेंद्र यादव, इंद्रवीर सिंह भाटी, अशोक अग्रवाल, मानसिंह, वेद व्यास, सुभाष शर्मा, पवन लाटा, राजपाल त्यागी, जितेंद्र आर्य, प्रवीण आर्य,उदयवीर, मंगल सिंह चौधरी आदि उपस्थित रहे।
शांतिपाठ,प्रसाद वितरण के साथ महोत्सव संपन्न हुआ।
  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 12 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 36 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 43 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 25 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां