समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया ने गरीब बच्चों के साथ मनाई होली

Eros Times: गजियाबाद। समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया ने विजयनगर स्थित सिद्धार्थ विहार की झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले गरीब बच्चों के साथ बड़ी धूमधाम से होली का उत्सव मनाया। इस दौरान पदाधिकारियों ने पचासों बच्चों के साथ जमकर होली खेली और मासूमों के गालों पर गुलाल लगाए। होली के उपहार आदि पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र बच्चन ने सभी देशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा है, “आपसी प्रेम, स्नेह और भाईचारे का प्रतीक होली का महापर्व देशवासियों के जीवन में खुशियों का हर रंग लेकर आए।”

उन्होंने बताया कि देश का प्रतिष्ठित संगठन समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसकेएफआई) अलग-अलग राज्यों में गरीब बच्चों के साथ होली का महापर्व मना रहा है। इसी क्रम में गाजियाबाद में भी नेशनल टीम ने यह आयोजन किया। इस अवसर पर संगठन के संरक्षक भगवंता सिंह और अन्य पदाधिकारी सिद्धार्थ विहार के बिजली घर के पास पहुंचे, जहां पचासों बच्चे उनके आने का इंतजार कर रहे थे। संगठन की गाड़ी आते ही बच्चों के चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ गई। पदाधिकारियों ने मिठाई खिलाई और मासूम बच्चों के गाल में गुलाल लगाकर फाग उत्सव मनाना शुरू कर दिया। क्या बड़े क्या छोटे, सभी ने जमकर होली खेली।
संगठन के राष्ट्रीय निदेशक विजय कुमार श्रीवास्तव, भ्रष्टाचार विरोधी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सीबी पचौरी और राजस्थान की प्रदेश अध्यक्ष सुश्री श्वेता मिश्रा ने बच्चों के साथ खूब मस्ती की। इस दौरान एसकेएफआई के द्वारा मासूम बच्चों को होली खेलने के लिए टोपी, पिचकारी, रंग-गुलाल और खाने-पीने की वस्तुएं उपहार में दी गईं। कार्यक्रम में गाजियाबाद के एडवोकेट करन शर्मा और अशोक पंडित आदि उपस्थित रहे। इन सभी ने बच्चों की खुशी के लिए इस तरह के सामाजिक कार्यक्रम करने पर संगठन की सराहना की है।

  • admin

    Related Posts

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंदों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को सेक्टर-12 स्थित नोएडा लोकमंच दवा बैंक एवं फ्री हेल्थ सेंटर…

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    नोएडा। श्रावण मास के अवसर पर नोएडा के वरिष्ठ समाजसेवी शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के आवास पर आयोजित रात्रि भोज में शहर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से जुड़ी राजनीति,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 12 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 36 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 43 views

    • 25 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां