माफिया मुख्तार अंसारी की पत्नी सहित सालों पर मुकदमा दर्ज

EROS TIMES: गाज़ीपुर । माफिया मुख्तार अंसारी के अपने भी अब दुश्मन के रूप मे आगे आ रहे है एक बार फिर एसपी ओमवीर सिंह ने एफआईआर की पुष्टि कर कहा करोड़ो की हेराफेरी के साथ पूरी कम्पनी को हथिया लिया गया है।जेल में बंद माफिया डॉन और पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की बेनामी कंपनी “विकास कंस्ट्रक्शन” के पुराने पार्टनर मसूद आलम ने गाजीपुर कोतवाली में मोख्तार अंसारी की पत्नी और सालों के खिलाफ एक नया अपराधिक मुकदमा दर्ज कराया है, मसूद आलम नगर पालिका के पूर्व सभासद भी हैं और मोख्तार की ससुराल के पड़ोस में ही रहते हैं, मसूद ने आरोप लगाया है कि मुख्तार अंसारी की पत्नी अफ्शा अंसारी उनके दोनों साले शरजील रजा, अनवर शहजाद और ज़ाकिर नाम के उनके एक पुराने सहयोगी ने मिलकर उनकी फर्म विकास कंस्ट्रक्शंस को उनसे हथिया लिया है और उसमें करोड़ों रुपए भी उन लोगो ने उनका मार लिया है। इस आशय का मुकदमा बीते 24 फरवरी 2023 को थाना कोतवाली, गाज़ीपुर में सुसंगत धाराओं में दर्ज कर दिया गया है। इस विषय में एसपी गाज़ीपुर ओमवीर सिंह पुष्टि करते हुए बताया है कि शिकायतकर्ता मसूद आलम जो निवासी सैयदवाड़ा थाना कोतवाली गाजीपुर के रहने वाले हैं। उन्होंने ज़रिए प्रार्थना पत्र शिकायत की है कि उनकी फर्म विकास कन्सट्रक्शन्स बीते साल् 2007 में रजिस्टर हुई थी और बीते साल 2010 और 2012 में उनके और उनके पार्टनर को निकालकर मुख्तार अंसारी की पत्नी के साथ उनके दोनों सालों और एक अन्य व्यक्ति को इसमें शामिल कर दिया गया था, और जिस वक्त उन्हे निकाला गया था, उनका और उनके पार्टनरों का मिलाकर करोड़ों रुपए इस फर्म में लगा हुआ था, जिसे अंसारी और उस फर्म के लोग डकार गए और पूरी फर्म भी कब्जा कर ली। उन्होंने बताया कि इस मामले में सुसंगत धाराओं में केस रजिस्टर करके जांच चल रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • admin

    Related Posts

    शौर्य (डोगी) को गोली मारने वाला आरोपी शमी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    नई दिल्ली। इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक दर्दनाक घटना में मेरठ के सरधना क्षेत्र में एक बेजुबान डॉगी को बेहद करीब से गोली मार दी गई। इस हमले…

    कॉकरोच जनता पार्टी का थप्पड़ कांड के बाद नया कदम, जंतर-मंतर पर फिर प्रदर्शन की तैयारी

    नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) एक बार फिर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने की तैयारी में जुट गई है। हाल ही में चर्चित हुए तथाकथित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शौर्य (डोगी) को गोली मारने वाला आरोपी शमी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    • By admin
    • June 19, 2026
    • 8 views
    शौर्य (डोगी) को गोली मारने वाला आरोपी शमी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    कॉकरोच जनता पार्टी का थप्पड़ कांड के बाद नया कदम, जंतर-मंतर पर फिर प्रदर्शन की तैयारी

    • By admin
    • June 18, 2026
    • 6 views
    कॉकरोच जनता पार्टी का थप्पड़ कांड के बाद नया कदम, जंतर-मंतर पर फिर प्रदर्शन की तैयारी

    मनोज तिवारी बोले- दूध दे या न दे, गाय की अंतिम सांस तक सेवा करना ही सच्ची भक्ति; गौवंश अखाड़ा ने रखा 101 पॉइंट विजन

    • By admin
    • June 15, 2026
    • 36 views
    मनोज तिवारी बोले- दूध दे या न दे, गाय की अंतिम सांस तक सेवा करना ही सच्ची भक्ति; गौवंश अखाड़ा ने रखा 101 पॉइंट विजन

    ऑक्सफोर्ड-कैम्ब्रिज में वेदांत का संदेश देकर लौटे आचार्य प्रशांत, बोले— समाधान भारत के ज्ञान में है

    • By admin
    • June 15, 2026
    • 53 views
    ऑक्सफोर्ड-कैम्ब्रिज में वेदांत का संदेश देकर लौटे आचार्य प्रशांत, बोले— समाधान भारत के ज्ञान में है

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 32 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 13 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा