जनता घोटाले के मास्टर माइंड के विरूद्ध जांच चाहती है – प्रवीण शंकर कपूर

हरेश उपाध्याय की रिपोर्ट

EROS TIMES:नई दिल्ली :-दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल सरकार अपनी नई शराब नीति  तो 2021-22 वर्ष में लाई,पर असल में 2015 में पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आने के तुरंत बाद से इस सरकार ने शराब की खपत बढ़ाने के लिए काम शुरू कर दिया था।2015 से 2020 के बीच केजरीवाल-सिसोदिया की सरकार ने दिल्ली में “मधुशालाएं” नामक सस्ते केवल शराब पीने के रेस्टोरेंट खुलवाने शुरू कर दिये थें।इसके आलावा केजरीवाल सरकार ने 2015 से 2020 के बीच अकेले कनॉट प्लेस में 150 छोटे बड़े “पब” खुलवाने के साथ ही दिल्ली भर में आर.डब्लू. ए. के विरोध के बावजूद “पब” ही “टैरेस पब” भी खुलावाये और दिल्ली भर में सामान्य रेस्टोरेंटों को भी शराब परोसने के रेस्टोरेंट बांटे।2019-20 आते-आते दिल्ली में शायद ही कोई रेस्टोरेंट या डिस्को क्लब,ऐसा बचा हो, जहाँ माता-पिता अपने बच्चों को अकेले भेज सकें। 2015 से ही केजरीवाल सरकार ने युवाओं को नशे की ओर धकेलने के लिए बहुत कुछ किया।

2020 में कोविडकाल लॉक डाउन के बाद जब अर्थ व्यवस्था खोलने की बात आई तो केजरीवाल सरकार ने सबसे पहले राजस्व की आड़ में शराब की दुकानें खोलने को वरीयता दी, जबकि उसके चलते टूटी अर्थ व्यवस्था के कारण परिवार और भी ज्यादा टूट गये।कपूर ने कहा है कि यह कहना अतिशयोक्ति ना होगा कि केजरीवाल-सिसोदिया सरकार नई शराब नीति तो 2021 मे लाई पर 2015 से ही वह दिल्ली में शराब खपत को बढ़ाने और युवाओं में नशे की लत बढ़ाने में लगी थी।2021-22 में आई केजरीवाल सरकार की नई शराब नीति तो,मानो लाई ही दिल्ली को शराब राजधानी बनाने के लिए।इस नीति के आने के साथ ही दिल्ली में सभी सरकारी शराब दुकानें बंद करके 100 फीसदी शराब व्यापार निजी क्षेत्र को सौंप दिया गया।हर वार्ड में 3दुकानें खोलने की नीति से लेकर लाई गई। थोक एवं रिटेल लाईसेंस पॉलिसी बनाने तक,सब कुछ मानों किसी सरकार ने नहीं बल्कि शराब व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने बनाया हो।नई शराब नीति में थोक विक्रेताओं के कमीशन 2 से 12 फीसदी बढाने का कोई सही कारण केजरीवाल सरकार आज तक नहीं बता पाई है।सिसोदिया आज तक यह नहीं बता पाये कि क्योंकि सैकड़ों करोड़ के रिफंड शराब व्यापारियों को दिये गए।केजरीवाल सिसोदिया लगातार अपनी 2021 की शराब नीति को राजस्व एवं जनता के हित में बताते थें, तो फिर आखिर क्यों सी.बी.आई. जांच के आदेश होते ही नीति वापस ले ली।आखिर क्यों नहीं किसी सरकारी अधिकारियों का पैनल बना शराब व्यापारियों से चर्चा का जिम्मा देने की बजाये आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता विजय नायर को यह काम सौंपा गया।दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता ने कहा है कि दिल्ली की जनता सिसोदिया की गिरफ्तारी से संतुष्ट नहीं है। वह इस सारे घोटाले के मास्टर माइंड अरविंद केजरीवाल के विरूद्ध जांच चाहती है।

  • admin

    Related Posts

    शौर्य (डोगी) को गोली मारने वाला आरोपी शमी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    नई दिल्ली। इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक दर्दनाक घटना में मेरठ के सरधना क्षेत्र में एक बेजुबान डॉगी को बेहद करीब से गोली मार दी गई। इस हमले…

    कॉकरोच जनता पार्टी का थप्पड़ कांड के बाद नया कदम, जंतर-मंतर पर फिर प्रदर्शन की तैयारी

    नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) एक बार फिर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने की तैयारी में जुट गई है। हाल ही में चर्चित हुए तथाकथित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शौर्य (डोगी) को गोली मारने वाला आरोपी शमी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    • By admin
    • June 19, 2026
    • 8 views
    शौर्य (डोगी) को गोली मारने वाला आरोपी शमी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    कॉकरोच जनता पार्टी का थप्पड़ कांड के बाद नया कदम, जंतर-मंतर पर फिर प्रदर्शन की तैयारी

    • By admin
    • June 18, 2026
    • 6 views
    कॉकरोच जनता पार्टी का थप्पड़ कांड के बाद नया कदम, जंतर-मंतर पर फिर प्रदर्शन की तैयारी

    मनोज तिवारी बोले- दूध दे या न दे, गाय की अंतिम सांस तक सेवा करना ही सच्ची भक्ति; गौवंश अखाड़ा ने रखा 101 पॉइंट विजन

    • By admin
    • June 15, 2026
    • 36 views
    मनोज तिवारी बोले- दूध दे या न दे, गाय की अंतिम सांस तक सेवा करना ही सच्ची भक्ति; गौवंश अखाड़ा ने रखा 101 पॉइंट विजन

    ऑक्सफोर्ड-कैम्ब्रिज में वेदांत का संदेश देकर लौटे आचार्य प्रशांत, बोले— समाधान भारत के ज्ञान में है

    • By admin
    • June 15, 2026
    • 53 views
    ऑक्सफोर्ड-कैम्ब्रिज में वेदांत का संदेश देकर लौटे आचार्य प्रशांत, बोले— समाधान भारत के ज्ञान में है

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 32 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 13 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा