जीएल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में एचआर कॉन्क्लेव 2023 का आयोजन किया।

EROS TIMES: ग्रेटर नॉएडा स्थित जीएल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में एचआर कॉन्क्लेव 2023 का आयोजन किया। जिसमें दिल्ली एनसीआर के विभिन्न संस्थानों के लगभग २०० एच० आर० और शिक्षाविदों ने भाग लिया। सोपरा बैंकिंग सॉफ्टवेयर इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनील गोयल कॉन्क्लेव में मुख्य अथिति रहे। उन्होंने सभागार को संबोधित करते हुए कहा कि संस्था और कर्मचारी का पारस्परिक संबंध होता है। क्योंकि किसी भी संस्था की प्रगति में प्रतियेक कर्मचारी का महत्वपूर्ण योगदान होता है। इस लिए संस्था को बुरे दौर में भी सभी कर्मचारियों को अपने साथ जोड़े रखना चाहिए और उनकी संख्या में कमी नहीं करनी चाहिए। सभी संस्थाओं को मंदी के दौर से निकलने के लिए उत्पादन वृद्धि, दैनिक कार्य अवधि में बढ़ोतरी, मेहनत और ईमानदारी से कार्य करने जैसे अन्य उपायों पर विचार करना चाहिए। जीएलबीआईटीएम के निदेशक डॉ० मानस कुमार मिश्रा ने सभी अथितियों का स्वागत करते हुए कॉलेज की प्रगति और शिक्षण प्रणाली पर प्रकाश डाला। और बताया कि कॉलेज अपने छात्रों को मानव संसाधन विभाग के सुझावों के अनुसार ही औद्योगिक क्षेत्र के लिए तैयार कर रहा है। कॉन्क्लेव के दूसरे सत्र में प्रतिभागी विद्वान और विशेषज्ञों ने (मंदी- एक मिथक या वास्तविकता और भारतीय कंपनियों पर इसका प्रभाव एवं प्रमुख संगठनात्मक परिवर्तन और रणनीति में एचआर की बढ़ती भूमिका ) जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान जीएल बजाज शिक्षण संस्थान की प्रशिक्षण और नियुक्ति निदेशक मंजू खत्री, उद्योग-शिक्षा संबंध के उपाध्यक्ष अनिल खत्री, और सभी विभागीय अधिकारी मौजूद रहे

  • admin

    Related Posts

    जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने चुनावी प्रक्रिया, महंगाई और भीषण गर्मी पर जताई चिंता

      नई दिल्ली। जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने हालिया विधानसभा चुनावों के नतीजों, बढ़ती महंगाई और देशभर में पड़ रही भीषण गर्मी को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है। संगठन ने कहा…

    दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के किनारे बसी ‘वेव सिटी’ बनी एनसीआर की धड़कन: शानदार कनेक्टिविटी ने जीता दिल

    गाजियाबाद। दिल्ली-एनसीआर के रियल एस्टेट नक्शे पर गाजियाबाद स्थित वेव सिटी तेजी से एक प्रमुख ‘स्मार्ट डेस्टिनेशन’ के रूप में उभर रही है। लगभग 4,200 एकड़ में फैली इस टाउनशिप…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने चुनावी प्रक्रिया, महंगाई और भीषण गर्मी पर जताई चिंता

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 4 views
    जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने चुनावी प्रक्रिया, महंगाई और भीषण गर्मी पर जताई चिंता

    दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के किनारे बसी ‘वेव सिटी’ बनी एनसीआर की धड़कन: शानदार कनेक्टिविटी ने जीता दिल

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 10 views
    दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के किनारे बसी ‘वेव सिटी’ बनी एनसीआर की धड़कन: शानदार कनेक्टिविटी ने जीता दिल

    किडज़ानिया ने नोएडा के दो बड़े स्कूलों संग मिलकर लॉन्च किए एक्सपीरिएंशियल ज़ोन

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 8 views
    किडज़ानिया ने नोएडा के दो बड़े स्कूलों संग मिलकर लॉन्च किए एक्सपीरिएंशियल ज़ोन

    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 11 views
    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 12 views
    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 13 views
    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली