सरस मेले में श्री अन्न महोत्सव आज से

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा इंटरनेशनल ईयर ऑफ मिल्टस पर आयोजित है कार्यक्रम

EROS TIMES: नोएडा। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा नोएडा हाट में चल रहे सरस आजीविका मेले मैं 01 मार्च से 05 मार्च तक ईटरनेशनल ईयर ऑफ मिल्टस के अवसर पर श्री अन्न महोत्सव मनाया जाएगा। मंत्रालय को 2023 के मार्च माह में इस महोत्सव को मानाने का स्लॉट भारत सरकार द्वारा दिया गया है। गत दिनों पूर्व सयुंक्त राष्ट्र महासभा मैं श्री अन्न महोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया था। उत्सव का उददेश्य शहरी क्षेत्रों में मिल्टस (मोटा अनाज) के प्रोडेक्टस को इस्तेमाल करने की जागरूकता होगा। साथ ही मंत्रालय द्वारा मोटा अनाज के उत्पादों से जुडी महिलाओं को उचित मार्केट उपलब्ध कराना भी अहम उददेश्य है।ग्रामीण विकास मंत्रालय के उप निदेशक रमन वधवा ने बताया भारत सरकार ने ऐसी कई पहल की हैं, जिनका विश्व स्तर पर स्वागत किया गया है। इनमें से एक श्री अन्न महोत्सव है जिसे विश्व भर में मनाया जा रहा है। वर्ष 2023 को श्री अन्न महोत्सव वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है।

इसके लिए मार्च का महीना भारत में श्री अन्न महोत्सव माह के रूप में घोषित किया गया है। भारत सरकार द्वारा आयोजित सरस मेले में 01 से 05 मार्च तक श्री अन्न महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। श्री वधवा ने बताया कि आज देश के 18 राज्यों में मिलटस की उपलब्धता है, जिसमें 128 जिलों की दीदीयों ने सहयोग किया है। इस अवसर पर मध्य प्रदेश की यशोदा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मोटा अनाज भारत की पहचान है। सरस मेले के 5 दिवसीय शिविर में हम मिलटस की इडली, खीर, डोसा तथा जलेबी जैसे व्यंजन तैयार करेंगे। वहीं आंध्र प्रदेश की नूरजहां ने बताया कि मोटे अनाज जैसे कि बाजरा, रागी आदि हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक होते हैं। मैं तो यही कामना करती हूं कि हमारे देश के हर घर में मिलटस हो। उन्होंने बताया कि इसी के मद्देनजर ग्रामीण विकास मंत्रालय के राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ने संबंधित राज्य सरकारों से श्रीअन्न महोत्सव स्वयं सहायता समूहों को नामित करने के लिए आग्रह किया है। इसके तहत करीब 9 राज्यों मध्यप्रदेश, आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, छत्तीसगढ़ व उड़ीसा के विभिन्न स्वयं सहायता समूहों की 25 ग्रामीण महिलाए भाग ले रही है। सरस आजीविका नौएडा हाट में लगने वाले श्री अन्न महोत्सव में 10 स्टॉल लगाए जाएंगे जिसमें देश के परम्परागत श्री अन्न के विभिन्न व्यंजन व पकवान परोसे जाएंगे तथा श्री अन्न के विभिन्न कच्चे अनाज को भी स्टॉल में बिक्री के रखा जाएगा। श्री अन्न महोत्सव में रागी के लड्डू, शक्करपाला, बालूशाही, जलेबी, ज्वार बाजरे की खिचडी, मडुवा का डोस, मालपुवा, चिल्ला, कोदो कुटकी की खीर, ज्वार, बाजरा, मक्का और रागी की मल्टीग्रेन इडली, रागी ज्वार बाजरा का चीला, रागी बाजरा और ड्राई फ्रूट की जलेबी, लड्डू, ज्वार बाजरा सूची का अप्पम, ज्वार बाजरे के पकोड़े एवं रागी का पिज्जा जैसे विभिन्न व्यंजन बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि श्री अन्न महोत्सव के तहत सरस मेले मे पधारे दर्शको के लिए लाइव डेमो की भी व्यवस्था की गई है, जिसमें दर्शक स्वयं व्यंजन तैयार करेंगे। स्वयं सहायता समूहो की महिलाए श्री अन्न की रैसिपि भी दर्शको को सिखाएंगी। श्री अन्न महोत्सव में भाग लेने वाली ग्रामीण स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के कौशल विकास के लिए कार्यशाला भी आयोजित की जाएंगी।

इस अवसर पर यहां मंत्रालय के अवर सचिव विनोद कुमार, एनआईडीपीआर के असिस्टेंट डायरेक्टर चिरंजी लाल कटारिया तथा सुरेश प्रसाद, कुटुंबश्री के श्रेयश कश्यप समेत मंत्रालय के कई अधिकारी मौजूद रहे।

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 25 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 20 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 134 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 59 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 248 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 104 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला