इंद्रधनुष कार्यशाला का समापन भारतीय कला संस्कृति के इतिहास के सेमिनार के साथ हुआ संपन्न

समारोह में देश की कला जगत की विधान जनों ने अपने विचार रखे।

EROS TIMES: यह सेमिनार भारतीय इतिहास अनुसंधान संस्था एलआईसी के सहयोग से संपन्न हुआ दिव्यांग बच्चो की प्रस्तुति रही  उन्होंने देवी स्तोत्र को स्वरों से बांधा अतिथिगणों में रमेश चंद्र गौड़,मनोज श्रीवास्तव,संगीत नाटक अवॉर्डी, रंजुमोनू सैकिया सत्रीय नर्तकी, डॉक्टर शैलेश श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव ने बताया की इतिहास समय की तरंग है, हमारी नश्वरताओं का साक्षी। कला अमरता की ओर छलाँग है. कला काल को अतिलंघित करती है. आखिर कला मृत्यु के विरुद्ध कवच है. इतिहास समय में डूब जाता है, लेकिन कला में समय जब तैरता रहता है।

कथक नृत्यांगना माया कुलश्रेष्ठ संस्था की सचिव ने कहा ऐसे कार्यक्रम समाज में भारतीय कला  को अपनी पहचान देते है युवा को भी मार्गदर्शन मिलता है।

इतिहास हमारी मर्त्य प्रकृति का रिमाइंडर बार बार हमें भेजता है। कला महाकाल से उत्पन्न हुई हमारी परंपरा में यों ही नहीं बताई गई. पुराणों में एक दिलचस्प कथा आती है. कहते हैं कि एक बार देवताओं को मृत्यु ने देख लिया, तब देवता भयभीत हो गये और ब्रह्मा के पास जाकर कहने लगे कि हमें मृत्य ने देख लिया है, आप कोई उपाय बताये जिसमे हम मृत्यु से बच सके, तब ब्रह्मा ने देवताओं से कहा कि छंद की शरण में चले जाओ, छंद को ओढ लो. वो छन्द को देवताओं का वसन कहने की जो ज्ञान -परंपरा है, उसका उत्स इसी कथा में है. कला इटर्निटी है, इतिहास पानी केरा बुदबुदा।

महाकाल नटराज है, विष्णु मोहिनी के अवतार में नृत्य का जादू जगाते हैं, सरस्वती वीणा सुनाती हैं, गणेश मृदंग बजाते हैं, कृष्ण बाँसुरी. एक ओर नटवर की रासलीला है, दूसरी ओर नटराज का लास्य और तांडव जिनसे प्रसिद्ध नृत्यांगना मार्था ग्राहम के नृत्य की contraction और release गतियों को दृष्टि मिलती है. सृष्टि का आविर्भाव और तिरोभाव. वे कितने कलाप्रेमी लोग रहे होंगे जिन्हों ने सृष्टि को एक कॉज्मिक डांस की तरह देखा. वे कितने कला प्रेमी लोग रहे होंगे जिन्हों ने सृष्टि को एक छंद कहा. याद करें ऐतरेय ब्राह्मण के प्रणेता ऐतरेय महीदास का कथन : छन्दोमयं विश्वम. ऐसी परंपरा वाली संस्कृति को भी भगवतशरण उपाध्याय जैसों के मुख से यह सुनना पड़ा कि हड़प्पा सभ्यता के बाद वैदिक उदासीनता के कारण अगले डेढ़ हजार वर्षों तक कला के क्षेत्र में कोई विशेष उन्नति देखने में नहीं आती, जबकि स्वयं अपने भरत मुनि नाट्यशास्त्र के प्रथम अध्याय में ही कहते हैं कि उन्होंने ऋग्वेद से पाठ्य, सामवेद से गीत, यजुर्वेद से अभिनय एवं अथर्ववेद से रस लिया. संस्था के अध्यक्ष मनीष कुलश्रेष्ठ ने बताया दिव्यांग बच्चो को सीखना मंच देना स्कॉलरशिप देना ही संस्था का उद्देश जो विगत 10 वर्षों से कार्यत्त है।

  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 12 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 35 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 43 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 25 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां