घुस लेते हुए रंगे हाथ लेखपाल गिरफ्तार, पैमाइश के नाम पर मांग रहा सात हजार

EROS TIMES: सैदपुर (गाजीपुर) कोतवाली क्षेत्र के तहसील परिसर के लेखपाल संघ भवन के कमरा नं. छ के सामने बरामदे में मंगलवार की दोपहर भ्रष्टाचार निवारण संगठन वाराणसी की टीम ने लेखपाल विनोद यादव को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। सैदपुर भीतरी निवासी परवेज अहमद के खेत से सटे बगल की जमीन के पोखरी की पैमाइश कर के अलग-अलग करने के लिए लेखपाल विनोद यादव से कई बार संपर्क किया। लेखपाल ने परवेज से पैमाइश के लिए सात हजार की रिश्वत मांगी थी । परवेज ने बताया कि वह इससे परेशान होकर भ्रष्टाचार निवारण संगठन से शिकायत की थी। इसके बाद परवेज ने विनोद लेखपाल से फिर संपर्क साधा तो लेखपाल विनोद ने उसे सात हजार रुपये लेकर तहसील परिसर में लेखपाल संघ भवन स्थित कमरा नंबर छः के सामने बुलाया। पहले से घात लगाये भ्रष्टाचार निवारण संगठन वाराणसी की टीम ने लेखपाल विनोद यादव को रिश्वत लेते नोट के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस घटना के बाद लेखपालों में हड़कंप मच गया। उसके बाद सैदपुर कोतवाली लाया गया जहां विधिक कार्रवाई किया गया। गिरफ्तार करने वालीटीम में टीम प्रभारी अशोक कुमार सिंह, निरीक्षक उपेंद्र सिंह यादव, निरीक्षक नीरज कुमार सिंह, निरीक्षक संध्या सिंह, मु.आ. शैलेंद्र राय, पुनीत सिंह, सुनील यादव, आरक्षी विनोद कुमार पासी व चालक अश्वनि कुमार पांडेय शामिल रहे।

  • admin

    Related Posts

    जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने चुनावी प्रक्रिया, महंगाई और भीषण गर्मी पर जताई चिंता

      नई दिल्ली। जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने हालिया विधानसभा चुनावों के नतीजों, बढ़ती महंगाई और देशभर में पड़ रही भीषण गर्मी को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है। संगठन ने कहा…

    दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के किनारे बसी ‘वेव सिटी’ बनी एनसीआर की धड़कन: शानदार कनेक्टिविटी ने जीता दिल

    गाजियाबाद। दिल्ली-एनसीआर के रियल एस्टेट नक्शे पर गाजियाबाद स्थित वेव सिटी तेजी से एक प्रमुख ‘स्मार्ट डेस्टिनेशन’ के रूप में उभर रही है। लगभग 4,200 एकड़ में फैली इस टाउनशिप…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने चुनावी प्रक्रिया, महंगाई और भीषण गर्मी पर जताई चिंता

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 7 views
    जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने चुनावी प्रक्रिया, महंगाई और भीषण गर्मी पर जताई चिंता

    दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के किनारे बसी ‘वेव सिटी’ बनी एनसीआर की धड़कन: शानदार कनेक्टिविटी ने जीता दिल

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 10 views
    दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के किनारे बसी ‘वेव सिटी’ बनी एनसीआर की धड़कन: शानदार कनेक्टिविटी ने जीता दिल

    किडज़ानिया ने नोएडा के दो बड़े स्कूलों संग मिलकर लॉन्च किए एक्सपीरिएंशियल ज़ोन

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 9 views
    किडज़ानिया ने नोएडा के दो बड़े स्कूलों संग मिलकर लॉन्च किए एक्सपीरिएंशियल ज़ोन

    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 11 views
    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 12 views
    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 13 views
    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली