विश्व हिंदू परिषद ने किया सामूहिक रुद्राभिषेक और दिए संस्कृत सेवा सम्मान

EROS TIMES: नई दिल्ली। विश्व हिंदू परिषद, दिल्ली के तत्वावधान में चलने वाले सनातन वेद गुरुकुलम द्वारा सामूहिक रुद्राभिषेक किया गया एवं श्री हनुमान संस्कृत महाविद्यालय द्वारा संस्कृत सेवा सम्मान दिए गए।

सामूहिक रुद्राभिषेक का कार्यक्रम नेहरू नगर स्थित सनातन वेद गुरुकुलम में किया गया जिसमे विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री मुकेश विनायक खांडेकर एवं वनवासी रक्षा परिवार फाउंडेशन के संरक्षक वीरेंद्र  द्वारा उपस्थित भक्तों को संबोधित किया गया।

श्री हनुमान संस्कृत महाविद्यालय, रघुबीर नगर द्वारा संस्कृत सेवा सम्मान और वार्षिकोत्सव कार्यक्रम सरस्वती विद्या मंदिर, राजौरी गार्डन में किया गया जिसमे विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय सह सेवा प्रमुख अजय पारिख एवं प्रांत अध्यक्ष कपिल खन्ना का उद्बोधन रहा।

प्रांत अध्यक्ष कपिल खन्ना ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद, दिल्ली वेदों और संस्कृत के प्रचार प्रसार के लिए कटिबद्ध है। इसी कड़ी में संस्कृत के प्रसार के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वाले महानुभावों को श्री हनुमान संस्कृत महाविद्यालय द्वारा प्रत्येक वर्ष संस्कृत सेवा सम्मान से विभूषित किया जाता है।

इस अवसर पर वनवासी रक्षा परिवार फाउंडेशन के महामंत्री दिग्विजय गुप्ता, श्री हनुमान संस्कृत विद्यालय के अध्यक्ष रवींद्र गुप्ता, विश्व हिंदू परिषद प्रांत कोषाध्यक्ष सुनील सूरी, प्रांत सह प्रचार प्रमुख सुमीत अलघ, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रमुख इंद्रजीत सिद्ध सहित वेद और संस्कृत विद्यालय की प्रबंध समिति के सदस्यों सहित विशाल जन मानस उपस्थित रहा।

  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 12 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 35 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 43 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 25 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां