ट्रेन के आगे कुदा प्रेमी युगल, प्रेमी का पैर प्रेमिका का हाथ कटा

EROS TIMES: गाजीपुर  सैदपुर कोतवाली के शेखपुर गांव के पास सोमवार को वाराणसी- गाजीपुर रेलखंड पर प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। संयोग से दोनों की जान तो बच गई, लेकिन प्रेमिका का बांया हाथ और प्रेमी का दाहिने पैर का पंजा कटकर अलग हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए सैदपुर सीएचसी लाया। जहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर दोनों को उपचार के लिए वाराणसी रेफर कर दिया।

मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के मिरानपुर मड़ियावडीह गांव निवासी मोनू राजभर ( 23) नोनहरा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती से प्रेम करता था। करीब एक वर्ष से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। मोनू की ननिहाल प्रेमिका के पड़ोस में है। वह पिछले वर्ष अपने ननिहाल गया था, जहां दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे।

दोनों एक दूसरे को बहुत चाहते थे। दोनों ने घर के लोगों के सामने शादी का प्रस्ताव रखा, लेकिन किसी भी पक्ष को रिश्ता मंजूर नहीं था। इसके चलते दोनों ने जान देने का फैसला कर लिया। दोनों घर से गाजीपुर होते हुए औड़िहार जंक्शन भाग कर पहुंच गए और आत्महत्या करने का फैसला लिया था। इसके बाद शेखपुर गांव के सामने रेलवे ट्रैक पर आ रही ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। दोनों को घायल देख ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजवाया और परिजनों को सूचना दी। इस संबंध में सैदपुर कोतवाल शिव प्रताप वर्मा ने बताया कि घायल प्रेमी युगल का उपचार वाराणसी में चल रहा है।

  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 12 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 35 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 43 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 25 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां