युवा बेरोजगारी से परेशान है जनता मंहगाई व भ्रष्टाचार से त्रस्त है पर सरकारें मस्त है

EROS TIMES: दिल्ली। देश का युवा बेरोजगारी के कारण हताश व परेशान है, आम आदमी मंहगाई व भष्टाचार की मार झेल रहा है किंतु सरकारें चाहे भाजपा की हो या कांग्रेस की अथवा आम आदमी पार्टी की सभी राजनैतिक खेल खेलने में व्यस्त है। ऐसा लगता है कि उन्हें आम जनता के वास्तविक मुदे के कुछ लेना देना नहीं है यही कहना है राष्ट्र निर्माण पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं  पूर्व वरिष्ठ पुलिस अधिकारी डा. आनंद कुमार का।

राष्ट्र निर्माण पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ताओं द्वारा आज जंतर मंतर नई दिल्ली में बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई व भ्रष्टाचार के विरोध में एक विशाल प्रदेशन किया। इस अवसर पर केन्द्र सरकार व दिल्ली प्रदेश की केजरीवाल सरकार को उनके द्वारा किये गए वायदों को याद दिलाते डा कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने आशवासन दिया था कि प्रतिवर्ष दो करोड़ नौकरियां देंगे तथा केजरीवाल जी ने हर साल 8 लाख नौकरियां देने का वायदा किया था लेकिन दोनो नेता और सरकारें अपने अपने वायदें भुला चुके हैं।

बउपम की रिपोर्ट के अनुसार 8़30 प्रतिशत की दर से बेरोजगारी बढ़ रही है जो कि पिछले 50 सालों के अपने उच्चतम स्तर है। पचेवे सर्वे के अनुसार भारतीयों के लिये सबसे बड़ी चिंता नौकरी के लिए है। आज देश का युवा इन नेताओं से पुछ रहा है हमारी नौकरियां कहां चली गयी जिन्हें देने का आपकी सरकार ने आशवासन दिया था। डा कुमार ने सरकारों को चेताया कि अभी भी संभलने का समय है अन्यथा यदि बेरोजगार युवक सड़क पर उतर आये तो स्थिति को संभालना किसी भी सरकार के लिए मुश्किल हो जाएगा।

राष्ट्र निर्माण पार्टी के एक अन्य पदाधिकारी दानवीर विद्यालंकार ने बताया कि जनवरी 2023 में मंहगाई दर 6़52: से बढ़ी जो पिछले तीन माह में सर्वाधिक है। खाने पीने की वस्तुओं, डीजल, पैटोल, गैस आदि सभी आवष्यक वस्तुओं के दाम दुगुने तिगुने हो चुके हैं। जनता का हर वर्ग परेशान है पर मोदी सरकार के पास इस विषय में विचार करने के लिए समय ही नहीं है। वह तो बस चुनाव प्रचार में लगे रहते है जब इससे समय बचता है ता आत्म प्रचार में लगे रहते हैं।पार्टी के राष्ट्रीय सचिव चन्द्रमौली ने आरोप लगाया भ्रष्टाचार बढ़ रहा है, दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार तो पूरी तरह भ्रटाचार में डूबी है कोई काम बिना रिश्वतखोरी  के नहीं होता। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव, मनोज गुलाटी, राधाकांत शास्त्री राष्ट्रीय सचिव, अध्यक्ष दिल्ली प्रदेश धर्मपाल सिंह, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दानवीर विद्यालंकार सभी ने इस विषय पर अपना पूरा समर्थन दिया।

  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 12 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 35 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 43 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 25 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां