भारत का सबसे बड़ा डॉग एवं कैट शो पेटगाला दिल्ली का नोएडा एक्सपो सेंटर में हुआ आयोजन

दिल्ली सहित देश के कई राज्यों 70 शहरों से 11 नशलों की बिल्ली एवं 500  से अधिक डॉग ने लिया पेट गाला शो में हिस्सा

पेट फैशन शो ,डॉग एजिलिटी ज़ोन, इंटरएक्टिव गेम्स, आज्ञाकारिता प्रशिक्षण प्रदर्शन,  एक्वेरियम सेटअप, पशु चिकित्सक परामर्श आदि पेटगाला शो का रहा मुख्य आकर्षण  

EROS TIMES: दिल्ली: फेलाइन क्लब ऑफ इंडिया एवं पेटगाला द्वारा नोएडा के एक्स्पो सेंटर में आयोजित  पेटगाला  दिल्ली पालतू जानवरों के प्रेमियों के लिए एक  पालतू पशु का एक आकर्षक जमावड़ा एवं यादगार शो रहा। जिसमें देश भर  के 70 शहरों से 280  से अधिक बेहतरीन 11 नश्लों की बिल्लियों एवं 500  से अधिक पालतू डॉग्स ने हिस्सा  लिया l

फेलाइन क्लब ऑफ इंडिया के अध्यक्ष साकिब पठान ने कहा कि हम एक यादगार कार्यक्रम की मेजबानी किया जिसमें पेटिंग की खुशी का जश्न मनाया गया  एवं  उनसे जुड़े कई प्रकार के शो एवं कार्यक्रम आयोजित किया गया जो यहां आने वाले आगंतुकों, पालतू पशुओं के मालिकों, पशु प्रेमियों एवं बच्चों के लिए  अनोखा,यादगार एवं शानदार था। दिल्ली एवं आसपास के लोगों के लिए यह आयोजन 19 फरवरी को इंटरनेशनल ट्रेड एक्सपो सेंटर नोएडा, सेक्टर 62 में सुबह 10 बजे से शुरू हुआ और दिनभर चला।

पेट गाला दिल्ली चैंपियनशिप कैट शो  एवं डॉग शो  का अयोजन फेलाइन क्लब ऑफ इंडिया (एफसीआई)  द्वारा किया गया था , जिसमें दो अंतरराष्ट्रीय जज, श्री एलन रेमंड (ऑस्ट्रेलिया), श्री माइकल वुड्स (ऑस्ट्रेलिया) ने भी हिस्सा लिया  एवं चैम्पियन कैट शो को जज किए l  इस कार्यक्रम में पालतू जानवरों के प्रेमियों के लिए डॉग एजिलिटी ज़ोन, पेट फैशन शो जैसी कई गतिविधियों का आयोजन किया गया l  इसके अलावा इंटरएक्टिव गेम्स, आज्ञाकारिता प्रशिक्षण प्रदर्शन, सुरक्षा कुत्तों का प्रदर्शन, एक्वेरियम सेटअप, पशु चिकित्सक परामर्श आदि  पेटगाला शो का मुख्य आकर्षण था।

साकिब पठान ,अध्यक्ष एफ.सी.आई ने बताया कि शो में 280 से अधिक बिल्लियों की भागीदारी किया जिनमें  फारसी, मेन कून, बंगाल और हमारे अपने इंडिमाऊ जैसी विभिन्न नस्लें मौजूद थे। इसके अलावा 500 से अधिक डॉग्स भी थे lइस कार्यक्रम में एक गोद लेने का अभियान  भी शामिल है, जिसका उद्देश्य अधिक से अधिक बिल्लियों और कुत्तों को एक घर प्रदान करना है जहां उनकी देखभाल, स्वागत और बेइंतिहां प्यार की जाती है।

पेटगाला शो मेट लोग अपने पालतू जानवरों के साथ आए और दिन भर शो का आनंद  लिया।  साकिब पठान ने बताया की एफसीआई  के तहत अभी तक  दो लाख से अधिक बिल्ली का रजिस्ट्रेशन हो चुका है l हमलोग सभी कैट के लिए एक यूनिक माइक्रो चीप का इस्तेमाल करते हैं जिसमें उस कैट से जुड़ी सभी जानकारियां एवं यूनिक आईडी होता है l बिल्लियों पर काम करने वाला एफसीआइ सबसे बड़ी संस्था है l बेंगलूर, पुणे एवं दिल्ली एनसीआर के बाद हमारा अगला शो चेन्नई में होगा

  • admin

    Related Posts

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    नोएडा। पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाईएसएस फाउंडेशन ने अनंत बर्तन बैंक के सहयोग से सेक्टर-37 स्थित ऑटो स्टैंड पर “जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण…

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    नोएडा। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के बीमा आयुक्त श्री प्रणय सिन्हा ने 8 जून 2026 को ईएसआईसी उप-क्षेत्रीय कार्यालय (एसआरओ), नोएडा का दौरा किया। इस अवसर पर नोएडा के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 29 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 10 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित