सांसद रामचंद्र जांगड़ा फिजी में अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन में भाग लेने के बाद पहुंचे भारत

सांसदों का प्रतिनिधित्व कर भारत का बढ़ाया गौरव

नई दिल्ली: भारत सरकार के विदेश मंत्रालय की ओर से 5 दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय हिंदी सम्मलेन में भाग लेने गए सभी सांसदों का समूह आज भारत वापस पहुँच गया है। सांसदों के मुताबिक फिजी का ये दौरा विश्व में भारत के बढ़ते क़द को एक नई दिशा देने में अहम् भूमिका निभाएगा।

राज्य सभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा के निजी सचिव मनीष जांगड़ा द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक राज्य सभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा आज सुबह अपने 5 दिवसीय फिजी के दौरे के बाद नई दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे, उसके बाद सांसद मोहदय अपने गृह क्षेत्र महम पहुंचे।
गौरतलब है कि राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा को अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन में भाग लेने के लिए विदेश मंत्रालय ने अन्य सांसदों के साथ फिजी भेजा था, आपको बता दें कि सांसद रामचंद्र जांगड़ा केंद्र में हिंदी राजभाषा समिति के संयोजक भी है जिसके नाते उन्होंने सांसदों का अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन में प्रतिनिधित्व किया। रामचंद्र जांगड़ा ने फिजी दौरे के दौरान सभी सांसदों के साथ फिजी की संस्कृति और लोक कला का भी अध्ययन  किया उन्होंने फिजी के पूर्व प्रधानमंत्री महेंद्र चौधरी जोकि भारतीय मूल के है से मुलाकात की ओर हिंदी भाषा के विषय में विस्तार से चर्चा की। यह जानकारी माननीय सांसद ने अपने क्षेत्र महम पहुंचकर क्षेत्र वासियों व कार्यकर्ताओं से भी साझा की।

  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 12 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 35 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 43 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 25 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां