मौलिक भारत की माँग : 500 यात्री विमानो की ख़रीद पर हो पुनर्विचार

मौलिक भारत की समझ नहीं आ रहा कि भारत (टाटा समूह की एयर इंडिया) जो अगले तीन चार सालो में जो आठ लाख करोड़ रुपयों की क़ीमत के जो 500 यात्री विमान अमेरिका – फ़्रांस – इंग्लैंड से ले रहा है उसमे ख़ुशी मनाने की क्या बात ?
सच्चाई यह है कि यह कदम –
1) “आत्मनिर्भर भारत”, “मेक इन इंडिया” व “मेड इन इंडिया” की भारत सरकार की नीतियों पर तमाचा है।
2) जब हम अंतरिक्ष में एक के बाद एक रॉकेट भेज रहे हैं, तेजस जैसे लड़ाकू विमान व हल्के हेलीकॉप्टर बना रहे हैं और हमारा रक्षा निर्यात हर साल कई गुना बढ़ रहा है, ऐसे में यात्री विमानों के विकास में हमारे देश को क्या परेशानी है ?
3) क्या बढ़ते हुए जलवायु परिवर्तन के ख़तरे के बीच देश में वायु यातायात बढ़ाना सही नीति है? एक ओर तो हम इलेक्ट्रिकल वीहिकल व ग्रीन एनर्जी की ओर बढ़ रहे हैं और दूसरी ओर जीवाश्म ईंधन पर आधारित वायुयान बड़ी मात्रा में ख़रीद रहे हैं व हवाई अड्डो का विकास कर रहे हैं। क्या इन कदमों से देश कार्बन उत्सर्जन कम कर पाएगा? याद रहे वर्ष 2022 में ही देश को जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों के कारण 13 लाख करोड़ रुपयों का नुक़सान हुआ है। जो हर बर्ष बढ़ते ही जाना है।
4) बेहतर होता कि भारत सरकार व निजी क्षेत्र विमान तकनीकी व प्रौद्योगिकी के शोध व उनके लिए हरित ऊर्जा से संचालन की संभावना पर कार्य करती किंतु अपनी क़ीमती विदेशी मुद्रा अमीर देशों की अर्थव्यवस्था का ईंधन बनाने के लिए खर्च करना सही निर्णय नहीं।
5) समय की आवश्यकता है कि भारत सरकार अपनी बढ़ती जीडीपी व विकास योजनाओं के बीच किस प्रकार सन् 2070 तक शून्य कार्बन उत्सर्जन तक आएगी इसकी कार्ययोजना देश के सामने रखे और बर्षवार इसमें किस प्रकार उतार चढ़ाव आएँगे इनका विस्तृत विवरण दे।
आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है की संवेदनशील व कर्मठ भारत सरकार शीघ्र ही जनता में फैली आशंकाओं को दूर कर सुरक्षित व दीर्घकालिक भविष्य के बारे में देश को संतुष्ट करेगी व 500 यात्री विमान ख़रीद के फ़ैसले पर फिर से विचार करेगी।

  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 12 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 35 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 43 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 25 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां