शांति निकेतन इण्टर कालेज मे दो मुन्ना भाइयों पर एफ आई आर दर्ज

EROS TIMES: गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी के यूपी बोर्ड के नकलविहिन परीक्षा के दावे को धरातल पर लाने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक नाथ तिवारी ने कमर कस लिया है। पहले ही दिन यूपी बोर्ड के हाई स्‍कूल के हिंदी प्रथम प्रश्‍न पत्र के परीक्षा में पांच मुन्‍ना भाई छात्रों पर एफआईआर दर्ज कराया है जिसमे से तीन की गिरफ्तारी हो गयी है और दो फरार हो गये हैं। सभी छात्र दूसरे छात्र के स्‍थान पर परीक्षा दे रहे थे। जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक नाथ तिवारी ने पूर्वांचल न्‍यूज डाट काम को बताया कि मांतूकालिका इंटर कालेज गजाधरपुर

बुढ़ानपुर विद्यालय में तीन छात्र दूसरे की जगह पर परीक्षा दे रहे थे। निरीक्षण के दौरान दो छात्र पकड़े गये और एक भाग गया। तीनों के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराया गया जिसके क्रम में दो गिरफ्तार हो गये। इसी क्रम में शांति निकेतन इंटर कालेज जेवल में भी दो मुन्‍ना भाई छात्र दूसरे के जगह परीक्षा देते पकड़े गये। कार्यवाही के दौरान एक छात्र भाग गया और एक छात्र पकड़ा गया। थाने में दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। एक की गिरफ्तारी हो गयी है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि सूचित नंदन इंटर कालेज विशुनपुरा के प्रिंसिपल के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कराया गया है। यह फर्जी छात्रों का फोटो सत्‍यापन कर के भेजे थे। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के विभिन्न स्कूलों में जाकर के वहां परीक्षा दे रहे विद्यार्थियों तथा बनाए गए परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया तथा नकल विहीन परीक्षा प्रणाली सुनिश्चित किया गया। महोदय द्वारा मैनपुर स्थित नवयुवक स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज,मेदनीपुर स्थित श्री राम दास बालिका इंटर कॉलेज, जेवल स्थित शांति निकेतन इंटर कॉलेज का औचक निरीक्षण किया गया तथा नकल विहीन परीक्षा को सुनिश्चित किया गया। महोदय द्वारा कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम तथा सीसीटीवी निगरानी कक्ष का निरीक्षण कर सीसीटीवी कैमरे को चेक किया गया तथा कैमरे से हो रहे निगरानी को सुनिश्चित किया गया। केंद्र व्यवस्थापक तथा स्टैटिक मजिस्ट्रेट को शांतिपूर्ण व नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए निर्देशित किया गया।

  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 12 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 35 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 43 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 25 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां