200 वीं महर्षि दयानन्द सरस्वती जयंती के उपलक्ष्य में भव्य समारोह का आयोजन किया गया।

EROS TIMES: महर्षि दयानन्द की शिक्षाओं को जन जन तक पहुंचायें- स्वामी आर्य वेश (प्रधान, सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा)
बढ़ता पाखंड अंधविश्वास चिन्ताजनक- राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य
शनिवार 11 फरवरी 2023,  सतभ्रावाँ आर्य कन्या विद्यालय करोल बाग दिल्ली में 200 वीं महर्षि दयानन्द सरस्वती जयंती के उपलक्ष्य में भव्य समारोह का  आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारम्भ आचार्य वर्षा आर्य ने यज्ञ करवा कर किया।
मुख्य अतिथि सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष स्वामी आर्य वेश ने कहा कि महर्षि दयानन्द की शिक्षाओं को जन जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है।महर्षि दयानन्द ने सत्य का पालन किया जिसके लिए साहस की आवश्यकता होती है और उन्हें जीवन में 17 बार जहर भी पीना पड़ा ऐसा विश्व में उदाहरण मिलना मुश्किल है।उन्होंने राष्ट्रवाद की अवधारणा को परिभाषित किया स्वामी जी से प्रेरणा लेकर हज़ारों नौजवान आजादी की लड़ाई में कूद पड़े।
केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने कहा कि आज बढ़ता पाखंड अन्धविश्वास समाज के लिए चुनौती है आर्य समाज को इस चुनौती को स्वीकार करना है। महर्षि दयानन्द ने तर्क की कसौटी पर हर चीज़ को परखा और लोगों के सोचने की दिशा ही बदल डाली।महर्षि दयानन्द ने नारी शिक्षा व वेदों के पठन पाठन पर जोर दिया।
विद्यालय के अध्यक्ष धर्मपाल आहूजा ने कहा कि 1500 से अधिक बालिकाएं यहां शिक्षा प्राप्त कर रही हैं उन्हें केवल अक्षर ज्ञान नहीं अपितु वैदिक संस्कृति मूल्यों के संस्कार भी दिए जा रहे हैं जिससे वह देश के आदर्श नागरिक बने।विद्यालय कि प्रधानाचार्य रीता रंजन ने सभी का अभार व्यक्त किया।कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉ.(मेजर)
रविकांत ने किया।
बालिकाओं ने साँस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा के महामंत्री प्रो.विठ्ठल राव आर्य ने भी अपने ओजस्वी विचार रखते हुए प्रेरणा प्रदान की।आर्य नेत्री पिंकी आर्य ने मधुर गीत सुनाए।
प्रमुख रूप से स्वामी
आदित्यवेश,आदित्य आर्य,  सोनल मेहरा,सुशील बाली, केवल कृष्ण सेठी, मधुर प्रकाश आर्य, धर्मेंद्र आर्य, रामकुमार आर्य उपस्थित थे।
  • admin

    Related Posts

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंदों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को सेक्टर-12 स्थित नोएडा लोकमंच दवा बैंक एवं फ्री हेल्थ सेंटर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 5 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 18 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 41 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 21 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 8 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 26 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस