नोएडा। हैंडलूम हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्टर ने बजट 2023 पर विचार गोष्ठी का किया आयोजन।

EROS TIMES:  नोएडा। हैंडलूम हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्टर वेलफेयर एसोसिएशन व भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ नोएडा द्वारा बजट 2023 पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता एवं एचएचएडब्ल्यूए के राष्ट्रीय अध्यक्ष सी.पी. शर्मा के साथ अन्य वक्ताओं ने अपने विचार रखे।
हैंडलूम हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्टर वेलफेयर के अध्यक्ष ने बताया कि भारत सरकार ने वित्तीय वर्ष 2023 के लिए जो बजट पेश किया है वो सभी लोगों को ध्यान में रखकर बनाया गया है, इसी संबंध में हमने सभी गौतमबुद्ध नगर के व्यापार स्थलों एवं इंडस्ट्रीज़ स्थलों पर जाकर लोगों के विचारो को जाना और हमें यह बताते हुए प्रसन्नता होती है कि सभी इंडस्ट्रीज़ एवं व्यापारियों ने इस बजट को बहुत पसंद किया है। सभी का मानना है कि बजट 2023 ऐसा बजट है जो समाज के हर वर्ग के लिए हितकारी है।
उन्होंने कहा कि जो टैक्स स्लैब एवं नई टैक्स की दरे आयी है उसमें अब सात लाख तक कोई टैक्स नहीं लगेगा एवं नौ लाख तक केवल 45000 टैक्स लगेगा, यह सभी MSME एक्सपोर्टर्स के लिए होती हितकारी है जो छोटे उद्योग 15-20 लोगों को रोज़गार देते हैं वह रोज़गार अब बढ़ेगा।
इस बजट के द्वारा जो सरकार द्वारा यह प्रपोज़ किया गया है कि जो बंद फै़क्टरी पूरे भारत वर्ष में हो गई है उन्हें 2 करोड़ रुपये तक बैंक द्वारा लोन दिया जाएगा ताकि वो यूनिट दोबारा शुरू की जा सके ।
ऐसी यूनिट लगभग 2000 है जिससे लगभग दो लाख बेरोज़गार लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।
MSME एक्सपोर्टर एवं इंडस्ट्री के लिए एक पर्सेंट इंटरेस्ट की छूट भी एक नया मील का पत्थर साबित होगी इससे एक्सपोर्ट एवं उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। जो नई टेक्सटाइल पॉलिसी प्रदेश सरकार द्वारा लाई गई है वह सभी एक्सपोर्टर्स के लिए बहुत ही लाभदायक है, उसके द्वारा अभी सरकार सभी निर्यातकों को फै़क्टरी लगाने के लिए प्लांटेड मशीन दे रही है और फ़ैक्ट्री ख़रीदने के लिए काफ़ी छूट देने जा रही है। बुजुर्गों के लिए इस बजट में जो प्रावधान किए गए हैं वह अति उत्तम है और 15 लाख की इनवेस्टमेंट की सीमा बढ़ाकर 30 लाख कर दी गई है। यह सब आज की महँगाई और जरूरत को ध्यान में रखते हुए किया गया है ताकि उन्हें अपने जीवन यापन में कोई समस्या न आए।
भारत की महिला शक्ति का भी इस बजट में ध्यान रखा गया है अब कोई भी भारतीय महिला दो लाख रुपये तक साल में बैंक में जमा कर सकती है और उसे 7.5 पर्सेंट के हिसाब से ब्याज मिलेगा यह भी बहुत ही लाभकारी है।
इस बजट में विशेषकर युवाओं के लिए स्टार्टअप पर ध्यान दिया गया है, सरकार युवाओं की मदद करना चाहती है उन्हें अब आसानी से बैंक लोन मिलेगा साथ ही फै़क्टरी लगाने के लिए कई आकर्षक सुविधाएँ भी दी जाएगी। कुल मिलाकर यह बजट हर वर्ग के लिए सप्तर्षि बजट है आकर्षक है एवं समाज के कल्याण के लिए है।

  • admin

    Related Posts

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंदों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को सेक्टर-12 स्थित नोएडा लोकमंच दवा बैंक एवं फ्री हेल्थ सेंटर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 5 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 18 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 41 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 21 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 8 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 26 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस