अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आईएमएस में कार्यक्रम

Eros Times:नोएडा। इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (आईएमएस) नोएडा में समानता एवं समान अवसर की थीम पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। मंगलवार को कार्यक्रम के दौरान महिला उद्यमियों ने वोकल फॉर लोकल की थीम पर अपनी कला एवं कौशल को प्रदर्शित किया। वहीं कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्यों के लिए महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।
आईएमएस की निदेशिका डॉ. कुलनीत सूरी ने सभी शिक्षकों एवं छात्रों को उनके सुखद एवं समृद्ध जीवन की कामना करते हुए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा विगत दिनों में ऐसी कुछ प्रतिभाशाली महिलाएं रही है जिन्होंने लीक से हटकर मानवीय मूल्यों की गरिमा को बनाए रखा। आज हम इस विशेष दिन पर अपने उस साथी को सम्मानित कर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे है। वहीं आज कार्यक्रम के दौरान महिला उद्यमियों ने हस्तशिल्प, भारतीय कला, आभूषण, साज-सज्ज एवं खान-पान को प्रदर्शित कर अपनी प्रतिभा से अवगत कराया।
वहीं अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित आज के कार्यक्रम में समनता एवं समावेश विषय पर पैनल डिस्कशन का भी आयोजन किया गया। जिसमें महिला स्वास्थ्य, शिक्षा एवं समसामयिक विषयों पर चर्चा की गई। संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम के अंत में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से समनता एवं समावेश विषय पर ध्यान आकर्षित किया गया। आज के कार्यक्रम में सामाजिक कार्यों के लिए उड़ते पंख, संगीत द मीत एवं दिल एंड मिल को सम्मानित किया गया। वहीं आईएमएस की छात्रा सुयोगिता सूर्यवंशी एवं कृतिका चौधरी को उनके सफल स्टार्टअप के लिए सम्मान मिला। वहीं उत्कृष्ट कार्यों के लिए संस्थान की अरूणिमा, आयुषी जैन, डॉ. राषि गर्ग एवं कोमल वर्मा को सम्मानित किया गया।

  • admin

    Related Posts

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    नई दिल्ली। कला, कल्पना और मानवीय संवेदनाओं के अनूठे संगम को प्रस्तुत करने के उद्देश्य से आयोजित तीन दिवसीय समूह कला प्रदर्शनी ‘शेयर्ड कैनवास’ में मेरठ की समकालीन कलाकार मुक्ता…

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में स्तन कैंसर से जूझ रहे मरीजों और सर्वाइवर्स ने साझा किए अनुभव, शुरुआती पहचान, सही इलाज और भावनात्मक सहयोग पर दिया गया जोर नई…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 22 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 20 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 133 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 59 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 247 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 103 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला