हाथरस के मंदिर से हुई चोरी करोड़ों की मूर्तियां बरामद

Eros Times: हाथरस के थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस तथा एस.ओ.जी टीम की संयुक्त कार्यवाही में डेढ़ वर्ष पूर्व थाना सिकन्द्राराऊ क्षेत्रान्तर्गत प्राचीन मन्दिर में हुई डकैती की घटना का सफल अनावरण, अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा लूटी गई बहुमूल्य अष्टधातु की मूर्तियों बरामद हुई।

अवगत कराना है कि डेढ़ वर्ष पूर्व की रात्रि लगभग 02 बजे थाना सिकन्द्राराऊ के कस्बा पुरदिलनगर पर स्थित श्री ठाकुर मुरली मनोहर जी महाराज मन्दिर से अज्ञात बदमाशों द्वारा मन्दिर के पुजारी व उनकी पत्नी को बंधक बनाकर डकैती की घटना कारित की गयी थी, जिसमे बदमाश मन्दिर में स्थापित चार बहुमुल्य अष्टधातु की मूर्तियों को लूट कर ले गये थे । जिसके सम्बन्ध में वादी कमल महेश्वरी पुत्र राजीव महेश्वरी निवासी मुख्य बाजार पुरदिलनगर थाना सिकन्द्राराऊ द्वारा थाना सिकन्द्राराऊ पर मु0अ0सं0 576/19 धारा 395 भादवि अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध पंजीकृत कराया गया था ।
उक्त घटना के सफलतापूर्वक अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक हाथरस  विनीत जायसवाल द्वारा क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ के नेतृत्व में टीमो का गठन किया गया था । टीमों द्वारा घटना के सफल अनावरण हेतु लगातार प्रयास किये जा रहे थे । जिसके क्रम में कठिन परिश्रम व अथक प्रयासोपरान्त दिनांक 18.05.2021 को एसओजी टीम व थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में डेढ़ वर्ष पूर्व प्राचीन मन्दिर में हुई डकैती की घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना में शामिल 04 अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ के उपरान्त गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है । जिनके कब्जे से प्राचीन मन्दिर से लूटी गई तीन बहुमूल्य मूर्तियां बरामद कर ली गई है तथा दो अवैध तमंचा 315 बोर व 04 जिन्दा कारतूस 315 बोर व एक खोखा कारतूस भी बरामद हुए है ।पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि वांछित अभियुक्तों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा व पुलिस टीम को उनके सराहनीय कार्य के लिये उत्साहवर्धन हेतु ₹25000/- रुपये के नगद पुरुस्कार से सम्मानित किया जायेगा।
गिरफ्तार अभियुक्तगण
1. प्रमोद जाटव पुत्र गिर्राज सिंह निवासी मूर्ति वाली गली काली मन्दिर के पास लाला का नगला थाना कोतवाली नगर जनपद हाथरस । (उम्र 40 वर्ष)
2. आशिक उर्फ गुल्ला पुत्र बिलालुद्दीन निवासी बिसाना ओझा वाली रोड गम्भीर पट्टी थाना चंदपा जनपद हाथरस । (उम्र 22 वर्ष)
3.दीपू पुत्र खजान सिंह निवासी बिसाना मेन रोड थाना चंदपा जनपद हाथरस । (उम्र 21 वर्ष)
4. जावेद पुत्र इतवारी खां निवासी बिसाना थाना चंदपा जनपद हाथरस । (उम्र 22 वर्ष)

*बरामदगी का विवरण*-
1. श्री राधारानी जी की मूर्ति
2. श्री मुरली मनोहर कृष्ण जी की मूर्ति
3. श्री लड्डू गोपाल जी की मूर्ति
5. 02 अवैध तमंचे 315 बोर ,
6. 04 कारतूस, 315 बोर
7. एक खोखा कारतूस

  • Related Posts

    मनोज तिवारी बोले- दूध दे या न दे, गाय की अंतिम सांस तक सेवा करना ही सच्ची भक्ति; गौवंश अखाड़ा ने रखा 101 पॉइंट विजन

    नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में रविवार को गौवंश अखाड़ा द्वारा आयोजित “स्प्रिचुअल कॉन्क्लेव – आध्यात्मिक भारत-2047” में देशभर से आए संतों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, नीति-निर्माताओं और…

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    नोएडा। पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाईएसएस फाउंडेशन ने अनंत बर्तन बैंक के सहयोग से सेक्टर-37 स्थित ऑटो स्टैंड पर “जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मनोज तिवारी बोले- दूध दे या न दे, गाय की अंतिम सांस तक सेवा करना ही सच्ची भक्ति; गौवंश अखाड़ा ने रखा 101 पॉइंट विजन

    • By admin
    • June 15, 2026
    • 32 views
    मनोज तिवारी बोले- दूध दे या न दे, गाय की अंतिम सांस तक सेवा करना ही सच्ची भक्ति; गौवंश अखाड़ा ने रखा 101 पॉइंट विजन

    ऑक्सफोर्ड-कैम्ब्रिज में वेदांत का संदेश देकर लौटे आचार्य प्रशांत, बोले— समाधान भारत के ज्ञान में है

    • By admin
    • June 15, 2026
    • 48 views
    ऑक्सफोर्ड-कैम्ब्रिज में वेदांत का संदेश देकर लौटे आचार्य प्रशांत, बोले— समाधान भारत के ज्ञान में है

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 31 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 12 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 15 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 12 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम