नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की स्थापना से उत्तर प्रदेश की तरक्की का रास्ता जेवर से होकर गुजरेगा

ग्रेटर नोएडा:EROS TIMES:  उपरोक्त शब्द जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने दिसंबर 2019 को ग्राम दयातनपुर में किसानों का आभार व्यक्त करते हुए एक सभा में कहा, जैसा कि विदित ही है कि जेवर क्षेत्र के किसानों ने जेवर एयरपोर्ट को बनाये जाने में भूमि अधिग्रहण हेतु अपनी सहमति देकर सहृदयता का परिचय दिया था।
उसी को देखते हुए, दयानतपुर के वो किसान, जिन्होने सहज जेवर में एयरपोर्ट बनाये जाने की अपनी सहमति दी थी, उनके लिए सौगात के रूप में ग्रामवासियों को कुल 41 गलियों के निर्माण का तोहफा भी देते हुए कहा कि ’’इस क्षेत्र के किसानों ने उत्तर प्रदेश की तरक्की के रास्तों को खोलने के लिए अपने यहां एयरपोर्ट बनाये जाने के लिए सहमति देकर, एक ऐसा पुनीत कार्य किया है, जिससे आज जेवर अंतर्राष्ट्रीय पटल पर एक विख्यात शहर बनने जा रहा है।
दुनिया की नामचीन कंपनी ज्यूरिक एयरपोर्ट इसका निर्माण करेगी, जिससे देश में विदेशी मुद्रा का भी आगमन होगा।
निश्चिततौर से अगर आप लोग सहमति नही देते तो जेवर का स्वर्णिम भविष्य हमारा हाथ से छिटक जाता।’’
किसानों को धन्यवाद के तौर पर जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सहयेाग से ग्राम दयानतपुर की अवशेष गलियों को पक्का कराये जाने हेतु विभिन्न मार्गों का शिलान्यास करते हुए आश्वस्त किया कि ’’विकास के प्रति ग्रामवासियों ने जमीन देकर जेवर में एयरपोर्ट बनाये जाने में जो उपकार किया है, वह गांव के सर्वांगीण विकास के तौर पर मूलभुत सुविधाएं उपलब्ध कराकर, वापिस किया जायेगा। ”
ज्ञात रहे कि दयानतपुर गांव की काफी भूमि एयरपोर्ट में जा रही है, जिसे देखते हुए जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह के प्रसास से पूर्व में 01 करोड 10 लाख व आज भी 01 करोड 50 लाख रूपये की धनराशि से निर्मित होने वाली 41 गलियों के निर्माण की खबर से ग्रामवासी खुश नजर आये।
इसके बाद जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने गांव चैरोली में पहुॅचकर जनसंवाद के माध्यम से लोगों की समस्याएं जानी और 01 करोड 45 लाख रूपये की धनराशि से निर्मित होने वाली 36 गलियों का शुभारम्भ गांव की ही कक्षा 06 की छात्रा अंकिता जनमेदा से हाथों से कराया।

  • Related Posts

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    नोएडा। समाज सेवा और मानवीय संवेदनाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाईएसएस फाउंडेशन द्वारा आयोजित फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवा स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान युवा स्वयंसेवक…

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 22 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 8 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 8 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 7 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 13 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 13 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित