दिल्ली:EROS TIMES: सहयोग दिल्ली संस्था की ओर से बुधवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का 68वा जन्मदिन 68 पौधे लगाकर ही मनाया गया।
संस्था के अध्यक्ष मनोज जैन ने प्रदीप जैनी वस्तु बाबा और अन्य साथियों के साथ मिलकर अशोक के पेड़ों का पौधरोपण किया।
इस अवसर पर जैन ने कहा कि जिस तरह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अगुवाई में हमारी सेना बॉर्डर पर देश की रक्षा कर रही हैं, उसी तरह दिल्ली को प्रदूषण रूपी दुश्मन से बचाने के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने की जरूरत है।
देश के रक्षा मंत्री का जन्मदिन मनाने का भी पौधरोपण से बेहतर कोई जरिया नहीं हो सकता।
इस दौरान उन्होंने आम लोगों से भी अधिकाधिक पौधे लगाने और पर्यावरण को बचाने का आह्वान किया।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद
नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…






