EROS TIMES: गाजियाबाद विश्व स्वास्थ्य दिवस यानी 7 अप्रैल को इंदिरापुरम के सीआईएसएफ ग्राउंड में तीन दिवसीय हार्टफुलनेस योग मोहत्सव का शुभारंभ हुआ। पहले दिन 600 से ज्यादा लोगों को हार्टफुलनेस टीम ने शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य से जुड़ी कई तकनीकों का अनुभव प्रदान किया।
इनमें शामिल हैं- योगासन प्राणायाम मुद्रा ब्रेन एक्सरसाइज पोलैरिटी रिलैक्सेशन और हार्टफुलनेस मेडिटेशन। पहले दिन लोगों ने इस कार्यक्रम की सराहना की और योग एवं ध्यान को अपने जीवनशैली में शामिल करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर हरिओम गांधी सीनियर कमांडेंट सीआईएसएफ जसपाल सिंह गिल हार्टफुलनेस ट्रेनर अर्चना प्रमोद दीपिका गुप्ता डॉ मधुरिका अग्रवाल शरद दुबे एवं अन्य लोग मौजूद थे।
योग महोत्सव का आयोजन आजादी के 75 साल पूरे होने के अवसर पर देश के 75 शहरों में भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से किया जा रहा है।






