बजट में जेवर एयरपोर्ट के लिए आवंटित किए 2000 करोड रूपये

ग्रेटर नोएडा:EROS TIMES:  उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने उत्तर प्रदेश का 05 लाख 12 हजार करोड रूपये का बजट पेश किया, जो इतिहास का सबसे बडा बजट है तथा पिछले साल के मुकाबले इस बार 6.50 प्रतिशत से ज्यादा का बजट पेश किया गया।
इस बजट में प्रदेश में विकास कार्यों को रफ्तार मिलेगी तथा आम जनता की जरूरतों को पूरा करने की व्यवस्था भी की गयी है एंव प्रदेश के समग्र विकास को ध्यान में रखकर, समाज के प्रत्येक तबके के हितों को इस बजट में पर्याप्त स्थान देने का कार्य भी किया गया है। इस बजट में प्रदेश के युवाओं के स्वरोजगार को आगे बढाने के लिए अलग से प्रावधान किया गया है तथा उच्च शिक्षा पर भी फोकस किया गया है।
यह बजट उत्तर प्रदेश को पुनः देश की सांस्कृतिक और पर्यटन हब बनाने की प्रक्रिया को गति देने वाला तथा इंफ्रास्ट्रक्चर को विश्वस्तरीय बनाने के लिए दिशा देने वाला है।
इस बजट में मा0 प्रधानमंत्री जी की बेटी पढाओ बेटी बचाओं योजना को आगे बढाने के लिए व्यवस्था की गयी है।
इस बजट में नोएडा के जेवर में ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट के लिए 02 हजार करोड रूपये की व्यवस्था की गयी है, जो एशिया का सबसे बडा एयरपोर्ट के रूप में जाना जायेगा।
इस बजट में 2022 तक प्रदेश के हर गरीब के पास अपना मकान हो, इसकी भी व्यवस्था की गयी है तथा निराश्रित, दिव्यांग व वृद्धावस्था पेंशन की व्यवस्था भी इस बजट में की गयी है।
इस बजट में मूल किसानों के साथ-साथ बटाईदार भी किसान बीमा का लाभ पा सकेंगे, इसका भी प्रावधान किया गया है।
आज दुनिया का हर निवेशक उत्तर प्रदेश में निवेश करना चाहता है तथा विगत दिनों डिफेंस एक्सपो में उत्तर प्रदेश को 50 हजार करोड रूपये के निवेश के प्रस्ताव प्राप्त हुये हैं, जो प्रदेश को नई दिशा देने का कार्य करेंगे।

  • Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 70 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 31 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग