20 फीसदी सीटें अनाथ बच्चों के लिए ड्रामेबाज में

नई दिल्ली:EROS TIMES: आखिरकार भारत की सबसे बड़ी टीवी रियलिटी शो ‘नं. 1 ड्रामेबाज’ अपनी तीसरे सीजन के साथ दस्तक देने के लिए तैयार है। यह एक ऐसा रियलिटी शो है, जो बच्चों के अभिनय और नृत्य कौशल को उभारने के साथ उन्हें बेहतर प्लेटफाॅर्म मुहैया कराने का प्रयास करता है और उन्हें प्रारंभिक अवस्था में ही अपनी प्रतिभा और क्षमता को जगजाहिर करने में मदद करता है। खास बात यह कि इस शो के पीछे का विशेष उद्देश्य टीवी रियलिटी शो में भागीदारी कराके अनाथालयों के वंचित बच्चों की प्रतिभा को बढ़ावा देना है। इसी शो के प्रमोशन के लिए ‘नं. 1 ड्रामेबाज’ की टीम ने नई दिल्ली के कनाॅट प्लेस स्थित पीवीआर प्लाजा में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीवी अभिनेत्री कनिका माहेश्वरी, शो के निर्माता विजय भारद्वाज, सतमोला के एमडी अनिल मित्तल, यूरो फोब्र्स के एमडी वाहिद अली, शो में भाग लेने वाले बच्चों सार्थक अग्रवाल, निशांत के साथ अनाथालय की बच्ची दीप प्रभा भी उपस्थित रही। प्रेस कॉन्फ्रेंस में इन्होंने मीडिया के साथ भी बातचीत के दौरान शो की विशिष्टताओं का विवरण दिया।

शो के निर्माता विजय भारद्वाज ने कहा, ‘इस शो में 20 फीसदी सीटें अनाथ बच्चों के लिए आरक्षित हैं, क्योंकि उनके पास अपनी प्रतिभा दिखाने का कोई दूसरा माध्यम नहीं है, इसलिए, हम उन्हें वास्तविक मंच देने और उन्हें प्रशिक्षित करने का प्रयास कर रहे हैं।’ शो के बारे में उन्होंने आगे कहा, ‘बॉलीवुड अभिनेता प्रेम चोपड़ा, अभिनेत्री कनिका माहेश्वरी, विजय भारद्वाज और डांसर सिद्धेश पाई के साथ इस शो के तीसरे सीजन का फाॅर्मेट तय किया गया है। डिजिटल इंडिया के परिदृश्य के अनुसार इस शो के लिए ऑडिशन हुआ, जहां भारत के 16 राज्यों के प्रतिभागियों के साथ कैलिफोर्निया, सिंगापुर, नेपाल सहित कई अन्य देशों के बच्चों ने भी भाग लिया।’

भारत की शीर्ष रियलिटी के पहले और दूसरे सीजन की भारी सफलता के बाद ‘नं. 1 ड्रामेबाज’ सीजन-3 भी दर्शकों का दिल जीतने का प्रयास करेगा, जिसमें 4 साल से लेकर 16 साल तक के बच्चे प्रतिभागी होंगे। इन प्रतिभागियों में अनाथ बच्चों को भी शामिल किया गया है। ‘नं. 1 ड्रामेबाज’ का प्रसारण हर रविवार की शाम 8.30 बजे ई-24 चैनल पर होगा।

  • Related Posts

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आईएमएस नोएडा के सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते द्वारा विशेष रेडियो श्रृंखला ‘सलाम शक्ति’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 34 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 68 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 39 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 29 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग