13 साल के अंगद ने रच दिया इतिहास, वीर अंगद ने 19024 फीट पर बनाया नेशनल रिकांर्ड

13 साल के अंगद ने रच दिया इतिहास, वीर अंगद ने 13 साल की उम्र में 19024 फीट पर बनाया नेशनल रिकांर्ड

लदाख में विश्व के सबसे ऊॅचे उमालिगंला क्षेत्र – 19024 फीट पर सर्वाइबल व सैन्य ट्रैनिंग करके बनाया नेशनल रिकार्ड

Eros Times: दृढ़ संकल्प ही सफलता की जननी है। अंगद भारद्वाज (13 वर्ष) देश के बच्चों के लिए जाबांजि का एक शानदार उदाहरण है। अंगद पैर मतलब – अत्यंत दृढ़ संकल्प या असंभव कार्य को संभव करना । एक और अंगद का पैर आज लद्दाख की भूमि पर टीका और ऐसा टीका की फिर हटा नहीं, और हटा तो एक नेशनल रिकॉर्ड बनाकर हटा ।

जब इच्छाएं बुद्धि, विचार और दृढ़-भावना से परिष्कृत हो जाती हैं तब ही संकल्प बन पाती हैं। उद्देश्य पूर्ति के लिए इच्छा की अपेक्षा संकल्प अधिक प्रबल है। 19024 फीट की ऊॅचाई पर जाकर उन्होने ये रिकार्ड बनाया है। अंगद की उम्र मात्र 13 वर्ष है और उन्होने वो कारनामा कर दिखाया जो आपको अचंभित कर देगा।

माऊंट ऐवरेस्ट बेस कैम्प से भी अधिक ऊॅचाई पर भारत का उमालिंगला पास बना है, जिसकी ऊॅचाई 19024 फीट है। ऐसे स्थान पर ऑक्सीजन ना के बराबर होती है और जरा सोचिए कैसे एक 13 वर्षीय बालक वहाँ रहकर 7 दिवसीय कठिन ट्रैनिंग करता है। अपने माउंटेनियरिंग के कठोर कार्य से रोंगटे खड़े कर देने वाले 13 वर्षीय अंगद भारद्वाज ने भारत – चाइना बॉर्डर पर देश का मान बढ़ाया है । जिस ऊँचाई (19024 फीट) पर हवा भी ना पहुँचे, वहाँ बाल वीर अंगद ने पहुँच कर सबसे कम उम्र में सर्वाइवल ट्रेनिंग करके एक बेहद मुश्किल रिकॉर्ड इंडिया बुक ऑफ़ रिकॉर्ड में दर्ज किया है ।

बाल वीर अंगद ने यह 7 दिवसीय ट्रैनिंग बोर्डर रोड़ संस्थान के साथ की है। बाल वीर अंगद अदम्य साहस, बहादुरी, निडरता और देश भक्ति जैसे गुणों से भरा हुआ है। मुश्किल हालातो में जीत का जज्बा कैसे कायम रखा जाता है, यह आप मास्टर अंगद भारद्वाज से सीख सकते है। अंगद ने विषम परिस्थितियों व माइनस तापमान में बेहद कठोर ट्रैनिंग – रक्षा मंत्रालय के सीमा सड़क संगठन के साथ 19 अगस्त से 25 अगस्त 2024 तक की तथा इंडिया बुक ऑफ़ रिकॉर्ड में नया कीर्तिमान स्थापित किया।

अंगद के पिता डॉ० प्रदीप भारद्वाज ने बताया की अंगद अत्यंत जोखिम भरी यात्राओं जैसे अमरनाथ, केदारनाथ में अपनी गर्मी की छुट्टीयों में जाकर समाजिक सेवा व पहाड़ के यात्रीयों के लिए गाईड का भी कार्य करता है।

अंगद भारद्वाज भारत का एक मात्र बालक जो कि भारतीय वायु सेना, आई0टी0बी0पी0 द्वारा पर्वतारोहन में प्रतिक्षण प्राप्त है।

अंगद की माता – डॉ० अनीता भारद्वाज ने बताया की, अंगद का राष्ट्रीय रिकार्ड बनाना हमारे सारे परिवार के लिए गर्व की बात है। आजतक वर्ल्ड में किसी बच्चे ने 19000 से की ऊॅचाई पर माउंटन सर्वाइवल व फौजी ट्रैनिंग हांसिल नही की है – मात्र अंगद ही एक ऐसा बच्चा है माँ, जिसने यह अत्याधिक कठिन कार्य करके दिखाया है। चीन सीमा के पास – मास्टर अंगद ने जमकर – हिन्दुस्तान – जिंदाबाद और भारत माता के जयकारा लगाये।

बता दे की, मास्टर अंगद – माऊंट सैंट मैरी स्कूल के शिक्षा ग्रहण कर रहा है और भविष्य में भारतीय सेना में अधिकारी बनने का सपना देखता है।

इण्डिया बुक ऑफ़ रिकार्ड ने यशस्वी अंगद को यह राष्ट्रीय खिताब दिया है और लिखा की यह बालक देश में सबसे कम उम्र का है जिसने 19024 फीट (उमालिंग- ला दरी) की ऊॅचाई पर रहकर देश का नाम रोशन किया है और बेहद कठिन ट्रेनिंग की है ।

  • admin

    Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 34 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 68 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 39 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 29 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग