Eros Times: उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गरिमामयी उपस्थिति में ‘मुख्यमंत्री उद्यमी मित्र योजना’ के अंतर्गत 102 उद्यमी मित्रों को नियुक्ति-पत्र वितरण एवं ‘औद्यौगिक विकास और खाद्य प्रसंस्करण नीति’ के अंतर्गत ₹232 करोड़ प्रोत्साहन राशि के संवितरण कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उद्यमियों और उद्यमी मित्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि डबल इंजन सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में निवेश और रोजगार हैं।
इस अवसर पर राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी, आईआईडीसी मनोज कुमार सिंह, प्रमुख सचिव औद्योगिक विकास नरेंद्र भूषण, मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी, अरविंद कुमार आदि अधिकारीगण एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।






