दिल्ली में जल्द स्थापित होंगे 100 विश्व स्तरीय ईवी चार्जिंग स्टेशन प्रति यूनिट चार्जिंग लागत होगी दुनिया में सबसे कम

बिजली मंत्री आतिशी ने दिए सख्त निर्देश निर्देश-बिजली विभाग और डीटीएल सक्रियता के साथ चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के सभी मुद्दों को तुरंत हल करेंअप्रैल के अंत तक 50 और जुलाई के अंत तक सभी 100 ईवी चार्जिंग स्टेशन बनकर हो तैयार
ईवी चार्जिंग स्टेशनों के निर्माण में लाई जाए तेजी,टाइमलाइन का पालन करते हुए पूरा किया जाये काम
बिजली मंत्री आतिशी ने मेट्रो स्टेशनों बस डिपो आदि पर 100 विश्व स्तरीय ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की केजरीवाल सरकार की महत्वाकांक्षी पहल की समीक्षा की
शहर के हर हिस्से में शानदार और सुलभ ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ दिल्ली इस दिशा में देश का अग्रणी राज्य बनेगा 
EROS TIMES: केजरीवाल सरकार के ये सभी ईवी चार्जिंग स्टेशन पीपीपी मॉडल पर आधारित जहाँ ईवी चार्जिंग की दर दुनिया में सबसे कम; उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट खर्चने पड़ते है 3 रूपये से कम
अरविन्द केजरीवाल जी के विज़न के साथ दिल्ली भारत की ईवी क्रांति का नेतृत्व कर रही है, इसका उदाहरण कि राजधानी में बिकने वाले कुल वाहनों में 16.7% से अधिक इलेक्ट्रिक वाहन जो देश में सर्वाधिक
दिल्ली में जल्द 100 विश्व स्तरीय ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित होंगे| इन चार्जिंग स्टेशनों में  प्रति यूनिट चार्जिंग लागत दुनिया में सबसे कम होगी| केजरीवाल सरकार की इस महत्वकांक्षी परियोजना के तहत दिल्ली के मेट्रो स्टेशनों, बस डिपो आदि पर 100 विश्व स्तरीय ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जायेंगे| गुरुवार को बिजली मंत्री आतिशी ने बिजली विभाग के अधिकारीयों के साथ इसकी समीक्षा की|
इस मौके पर बिजली मंत्री आतिशी ने अधिकारीयों को निर्देश दिए कि बिजली विभाग और डीटीएल सक्रियता के चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के सभी मुद्दों को तुरंत हल करें और अप्रैल के अंत तक 50 तथा  जुलाई के अंत तक सभी 100 ईवी चार्जिंग स्टेशन बनाकर तैयार करें| उन्होंने निर्देश दिए कि ईवी चार्जिंग स्टेशनों के निर्माण में तेजी लाई जाए और टाइमलाइन का पालन करते हुए काम पूरा किया जाए|
उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार के प्रयासों से दिल्ली पिछले सालों में देश के इलेक्ट्रिक व्हीकल(ईवी) कैपिटल के रूप में उभरी है| इस दिशा में दिल्ली में ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाने के लिए हम शहर भर में 100 ईवी चार्जिंग स्टेशन का निर्माण कर रहे है| उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट के साथ शहर के हर हिस्से में शानदार और सुलभ ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होगा| जहाँ प्रति यूनिट चार्जिंग की लागत देश ही नहीं दुनिया में सबसे कम होगी और लोगों को ईवी चार्जिंग के लिए प्रति यूनिट 3 रूपये से भी कम खर्चने होंगे|
बिजली मंत्री आतिशी ने कहा किअरविन्द केजरीवाल जी के नेतृत्व में दिल्ली भारत की ईवी क्रांति का नेतृत्व कर रहा है| इसका उदाहरण है कि दिसम्बर 2022 में राजधानी में बिकने वाले कुल वाहनों में 16.7% इलेक्ट्रिक वाहनों की रही जो देश में सर्वाधिक है| उन्होंने कहा कि दिल्ली में अब जब लोगों के बीच इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग इतनी तेजी से बढ़ रही है तो जरुरत को देखते हुए हम राजधानी में 100 ईवी चार्जिंग स्टेशनों का निर्माण कर रहे है ताकि लोगों को शहर भर में अपने आस-पास चार्जिंग स्टेशन मिल जाए और उन्हें चार्जिंग को लेकर किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े|
बता दे कि केजरीवाल सरकार द्वारा दिल्ली में स्थापित किए जा रहे ये सभी चार्जिंग स्टेशन पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर आधारित है| इसके लिए पिछले साल सरकार ने इस क्षेत्र में देश का सबसे बड़ा टेंडर किया था| यहाँ गौर करने वाली बात है कि केजरीवाल सरकार के इन ईवी चार्जिंग स्टेशनों पर वाहनों को चार्ज करने में आने वाली लागत पूरी दुनिया में सबसे कम है| इन चार्जिंग स्टेशन पर प्रति यूनिट चार्जिंग की लागत 3 रूपये से भी कम है|
  • admin

    Related Posts

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आईएमएस नोएडा के सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते द्वारा विशेष रेडियो श्रृंखला ‘सलाम शक्ति’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 69 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 29 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग