Eros Times: गाज़ीपुर कासिमाबाद सेंट्रल बार एसोसिएशन और तहसील बार एसोसिएशन की संयुक्त बैठक गुरुवार को तहसील मुख्यालय पर की गई जिसमें 29अगस्त को महिला अधिवक्ताओं एवं अन्य अधिवक्ताओं पर पुलिस के द्वारा बर्बरता की गई। लाठी चार्ज की घटना पर बार काउंसलिंग उत्तर प्रदेश आह्वान पर अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत होकर अपनी मुख्य मांग को लेकर सीएम को ज्ञापित पत्रक कासिमाबाद तहसीलदार जया सिंह सौंपा। इस पत्रक में अधिवक्ताओं ने बताया कि जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक हापुड़ का अविलंब स्थानांतरण एवं प्रदेश भर में अधिवक्ताओं के विरुद्ध पुलिस ने मनगढ़ंत झूठी कहानी बनकर जो मुकदमा दर्ज किए हैं उन्हें वापस लिया जाए। एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट पारित कर तुरंत प्रदेश में लागू किया जाए ,हापुड़ के घायल अधिवक्ताओं को तुरंत मुआवजा दिया जाए व अन्य मांग को लेकर आवाज बुलंद की। इस मौके पर सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव ,तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रवि प्रकाश तिवारी ,विनोद कुमार सिंह, पूर्व अध्यक्ष संजय तिवारी, संतोष कुमार, रमेश कुमार, दानिश सिद्दीकी, अर्चिता शेषनाथ सिंह ,प्रेमसागर ,कमलेश यादव शामिल रहे






