जूनियर कैटेगरी में स्वर्ण पदक और जीतकर नेशनल के लिए क्वालीफाई
जयपुर में आयोजित 48वीं उत्तर प्रदेश शूटिंग चैंपियनशिप 2025 में (10मी० आल इंडिया गोल्ड मेडलिस्ट रहे) ग्रेटर नोएडा साहपुर गांव के क्षितिज अधाना टाइगर ने जूनियर कैटेगरी 50मी० स्मॉल बोर मे स्वर्ण पदक व 25 मी० स्मॉल बोर मे रजत पदक जीतकर कर नेशनल चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया है। क्षितिज अधाना ने इतनी कम उम्र में अबतक निशानेबाजी में कुल 26 स्वर्ण, रजत व तांब्र पदक तथा काफी ट्राफियां जीती है क्षितिज अधाना टाइगर ने 2023 में ऑल इंडिया इंटर स्कूल चैम्पियनशिप पश्चिम बंगाल भारत देश मे वन रैक हासिल कर स्वर्ण पदक जीता था तथा सटेट चैम्पियनशिप उत्तर प्रदेश में भी वन रैंक हासिल कर स्वर्ण पदट अपने नाम किया था।क्षितिज अधाना आर्य व्रत इंटर कालेज में 12 के छात्र हैं। निशानेबाजी क्षितिज अधाना टाइगर को विरासत में मिली है क्षितिज के पिता कमांडो अशोक भारतीय सेना में घातक कमांडो व कुशल निशानेबाज रहै है
इतनी कम उम्र में देश भर में क्षितिज अधाना टाइगर की जीत का परचम लहराने से ग्रेटर नोएडा गौतम बुध नगर तथा उनके पैतृक गांव साहपुर खुर्द में खुशी का माहौल है।









