जन संचार संस्थान में हुआ ‘महफ़िल-ए-मीडिया’ का आयोजन

आईआईएमसी के विद्यार्थियों ने दिखाया अपना हुनर रेडियो एवं टीवी पत्रकारिता विभाग ने किया आयोजन

Eros Times: नई दिल्ली भारतीय जन संचार संस्थान के रेडियो एवं टीवी पत्रकारिता विभाग द्वारा बुधवार को महफ़िल-ए-मीडिया नामक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इफ्को द्वारा प्रायोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से आईआईएमसी के विद्यार्थियों ने अपना हुनर दिखाया।

कार्यक्रम में आईआईएमसी के अपर महानिदेशक डॉ. निमिष रुस्तगी ‘आज तक’ के न्यूज डायरेक्टर सुप्रिय प्रसाद, टाइम्स इंटरनेट के बिजनेस हेड प्रसाद सान्याल, रेडियो एवं टीवी पत्रकारिता विभाग के पाठ्यक्रम निदेशक एवं डीन (अकादमिक) प्रो. गोविंद सिंह तथा डीन (छात्र कल्याण) प्रो. प्रमोद कुमार सहित सभी संकाय सदस्यों एवं विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए ‘आज तक’ के न्यूज डायरेक्टर सुप्रिय प्रसाद ने कहा कि एक्‍ट‍िव‍िस्‍ट पत्रकार नहीं हो सकता और पत्रकार एक्‍ट‍िव‍िस्‍ट नहीं हो सकता। दोनों अलग काम हैं। दोनों अपनी-अपनी जगह बहुत अच्‍छे हैं। परंतु, दोनों एक-दूसरे का काम करने लगेंगे, तो बहुत गड़बड़ होगी।

उन्होंने कहा कि एक पत्रकार के लिए बेहद जरूरी है कि उसे स्टोरी टेलिंग की कला आती हो। अहम विषयों पर कई स्टोरी इसलिए नहीं पढ़ी जाती हैं, क्योंकि पत्रकार उसे बोरिंग और घिसे-पिटे तरीके से लिखते हैं। कोई भी स्टोरी तभी ज्यादा पढ़ी जाती है, जब वो क्रिएटिव तरीके से लिखी गई हो। साथ ही उन्होंने कहा कि हमेशा एक पत्रकार को याद रखना चाहिए कि वे स्टोरी किसके लिए लिख रहा है। हमेशा पाठक को ध्यान में रखने हुए लिखिए, तभी आप पत्रकारिता कर पाएंगे।

महफ़िल-ए-मीडिया’ के दौरान डिबेट, पोएट्री और आरजे हंट जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। इसके अलावा ऑनलाइन मोड में विजुअल राइटिंग और इंस्टाग्राम रील कंपटीशन का भी आयोजन किया गया। साथ ही रेडियो एवं टीवी पत्रकारिता विभाग के विद्यार्थियों द्वारा फोटो प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया।

कार्यक्रम के समापन में टाइम्स इंटरनेट के बिजनेस हेड प्रसाद सान्याल ने विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाया और उन्हें सफल आयोजन के लिए बधाई दी। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों और प्रतियोगिताओं के निर्णायकों को सम्मानित किया गया।

  • admin

    Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 71 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 15 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 22 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 41 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 31 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग